एक्सप्लोरर

Noida: लॉकडाउन के डर से बड़ी संख्या में पलायन, बस अड्डे पर भीड़ के बीच नदारद रही सोशल डिस्टेंसिंग

यूपी के नोएडा में बस अड्डों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी है. सभी लॉकडाउन के डर से अपने घर जाने के लिए किसी भी तरह से बसों में बैठना चाहते हैं. इस क्रम में वो सोशल डिस्टेंसिग भी भूल गये.

नोएडा: राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लॉक डाउन का असर दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में भी दिखाई देने लगा है. आज सुबह से ही नोएडा के सेक्टर 37 स्थित बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी. मजदूर व लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया. लॉक डाउन को लेकर लोगों में अपने घरों की ओर निकलने की होड़ मची है. यही नहीं, संक्रमण को भूलकर बसों में सोशल डिस्टेंसिग नदारद रही. 

लोगों की एक ही कोशिश दिखी कि वे किसी तरह बस में जगह पा जाए. सभी के मन में ये भी डर था कि पिछले साल की इस बार भी लॉक डाउन का लंबा दौर न शुरू हो जाए.

लोगों में लॉकडाउन का डर

नोएडा से लोगों का पलायन तेजी से बढ़ रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं. लॉकडाउन लगने का लोगों के अंदर इतना डर है, कि किसी भी तरीके से लोग अपने घर जाने की जद्दोजहद में लग गए हैं. यहां भीड़ में कोरोना का डर तो नजर नहीं आ रहा है, ना ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर आ रहा है. 

यूपी में लगा वीकेंड लॉकडाउन

आपको बता दें कि, यूपी में कोरोना केस बढ़ने के बाद वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है. हालांकि, सोमवार को हाईकोर्ट ने पांच शहरों में कंपलीट लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया. लेकिन राज्य की योगी सरकार ने इस निर्णय को नहीं माना. 

योगी सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और शीर्ष अदालत ने इस आदेश पर रोक लगा दी. मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन पर कहा कि, ''प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. लॉकडाउन के कारण किसी के भी सामने आजीविका का संकट उत्पन्न न हो इसीलिए वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर हमने 'कोरोना कर्फ्यू' को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है. 

ये भी पढ़ें.

योगी आदित्यनाथ ने बताई यूपी में संपूर्ण लॉकडाउन न लगाने की वजह, कहा- सख्ती से लागू रहेगा 'कोरोना कर्फ्यू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
सीएम को देख मुस्कुराया मासूम, चॉकलेट पाकर खिलखिला उठा
यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम
यूपी चुनाव: आकाश आनंद बचा पाएंगे BSP की सियासी जमीन? मायावती ने दिया बड़ा काम
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget