एक्सप्लोरर

खतरे में पड़ी मरीज की जान, एक के बाद एक 5 सिलेंडर बदले, किसी में ऑक्सीजन नहीं मिली

उन्नाव में जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई. यहां एक मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो एक के बाद एक पांच सिलेंडर लगाये गये, लेकिन किसी में ऑक्सीजन नहीं मिली. अब मामले में जिला अस्पताल लीपापोती में लग गया है.

उन्नाव: उन्नाव के जिम्मेदार अधिकारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कितने तैयार हैं और उनकी तैयारियां कितनी पूरी है, इसकी बानगी उन्नाव जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में देखने को मिली. जहां सांस लेने की समस्या के चलते भर्ती हुए एक मरीज को ऑक्सीजन तक मय्यसर नहीं हुई. मरीज को ऑक्सीजन लगाने के लिए लाए गए 5 ऑक्सीजन सिलेंडरों में ऑक्सीजन ही नहीं निकली. जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने शुरू हो गई. इस संबंध में परिजनों ने डीएम को फोन कर मामले की जानकारी दी तो डॉक्टर ने बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के बजाय मरीज को ही रेफर कर दिया. 

पांच सिलेंडर बदले गये किसी में ऑक्सीजन नहीं

कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद भी जिम्मेदार ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर गंभीर नज़र नहीं आ रहे हैं. उसी का नतीजा है कि, आज देर रात उन्नाव शहर के रहने वाले मनीष अग्रवाल सांस लेने की दिक्कत के चलते जिला अस्पतला पहुंचे थे. जहां उन्हें सांस लेने की दिक्कत के बाद ऑक्सीजन लगाई गई, लेकिन वो ऑक्सीजन सिलेंडर ही खाली निकला. एक के बाद एक पांच सिलेंडर बदले गए लेकिन सभी ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन ही नहीं रही. जिसके बाद मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों ने मामले की जानकारी डीएम को फोन कर दी. तो एमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सब सही होने की बात कहते नज़र आये. मामला जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद मरीज मनीष अग्रवाल को आनन-फानन में कानपुर रेफर कर दिया गया. ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई. कोविड की तीसरी लहर को लेकर उन्नाव जिला प्रशासन कितना तैयार और सजह है ये आज की घटना ने बता दिया. जब इस समय जिला प्रशासन, जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करवा सकता तो आने वाले दिनों में कोरोना की तीसरी लहर से कैसे लड़ेगा?

लीपापोती में जुट गये डॉक्टर

वहीं, इस मामले पर जब एमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, मरीज सांस लेने की दिक्कत को लेकर आया था. मरीज का ऑक्सीजन सैचुरेशन 88 है. उन्हें हाई शुगर की समस्या है, इन्सुलिन दे दी गई है. वहीं, जब डॉक्टर साहब से ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन न होने की बात की गई तो उन्होंने ऐसा कुछ भी होने से साफ इंकार कर दिया. डॉक्टर साहब मामले पर पर्दा डालने में जुट गए और उन्होंने बताया कि मरीज को सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है, उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 98 है. जबकि पहले डॉक्टर साहब ने खुद कहा कि मरीज सांस की दिक्कत के चलते आया है. ऑक्सीजन लेवल 88 कम है. डॉक्टर साहब 5 सिलेंडर बदले जाने के पूरे मामले में पर्दा डालते हुए कहते हैं कि. ये मरीज का अपना ओपिनियन हो सकता है. ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. जिसके बाद अंत में डॉक्टर साहब ने मामले में लीपापोती करते हुए मरीज मनीष अग्रवाल को कानपुर रेफर कर दिया. 

ये भी पढ़ें.

कानपुर दौरा खत्म कर आज लखनऊ जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget