एक्सप्लोरर

शिक्षा के मामले में हाईटेक सिटी का ये है हाल, अधिकांश स्कूलों में उपलब्ध नहीं है इंटरनेट सेवा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तमाम सरकारी स्कूलों में इंटरनेट सेवा नहीं है. हाईटेक सिटी में 514 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी स्कूल हैं लेकिन अधिकांश स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है.

Internet Facility in Noida Government Schools: कोरोना काल मे सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चों की शिक्षा हुई है. ऑनलाइन क्लास से बच्चों को उतनी बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है जितनी उन्हें मिलनी चहिए. लेकिन, जरा सोचिए उन स्कूलों के बारे में जहां इंटरनेट सुविधा ही ना हो तो बच्चों की पढ़ाई का क्या हाल होगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रदेश की सबसे हाईटेक सिटी नोएडा में 514 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी स्कूल हैं लेकिन अधिकांश स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है.  

स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तमाम सरकारी स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है. एबीपी गंगा की टीम नोएडा सेक्टर 15 के नया बांस स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची. टीम ने प्रिंसिपल से इंटरनेट सेवा उपलब्ध ना होने पर ऑनलाइन क्लास कैसे बच्चों को दी जा रही है इस बारे में बात करनी चाही. इस दौरान एबीपी गंगा की टीम से कैमरा बंद कर बाहर जाने के लिए कहा गया. साथ ही ये भी कहा गया कि, 'हम क्यों बताएं, आप कौन होते हैं जानने वाले'. प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल समेत तीन लोग मौजूद थे. ऐसे में ये भी सवाल था कि आखिरकार अन्य टीचर कहां हैं. इस बारे में भी पूछा गया तो कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था. 

कैमरे पर बोलने से किया मना 
इसके बाद एबीपी गंगा की टीम नोएडा के सेक्टर 31 निठारी गांव स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची. वहां के प्रिंसिपल से बात कर ये जानने की कोशिश की गई कि आपके यहां इंटरनेट सेवा उपलब्ध है या नहीं. तो उन्होंने बताया कि पिछले 2 सालों से उनके यहां इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है. क्योंकि, जब स्कूल खुला नहीं तो उन्होंने इसकी जरूरत नहीं समझी. लेकिन, जब ऑनलाइन क्लास की बात कही गई तो प्रिंसिपल ने कहा कि हमारे टीचर अपने मोबाइल से क्लास चला रहे हैं. जब हमने उनसे कैमरे पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया. 

समस्या तो है
इसके बाद हमारी टीम नोएडा के सेक्टर 45 छलेरा गांव के सरकारी स्कूल पहुंची और वहां जानने की कोशिश की गई कि आखिर यहां इंटरनेट सेवा उपलब्ध है या नहीं. यहां बताया गया कि हमारे यहां डोंगल है जिसे रिचार्ज कर इंटरनेट सेवा ले रहे हैं. टीचर अपने मोबाइल के जरिए ग्रुप पर नोट भेज देते हैं जिन्हें बच्चे पढ़कर अपना होमवर्क पूरा कर रहे हैं. साथ ही दूरदर्शन पर 11:00 से 1:00 तक क्लासेज चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ ग्रामीण बच्चे ले सकते हैं. वहीं, जिन बच्चों के पास फोन नहीं है या फिर उन्हें इंटरनेट सेवा नहीं मिल पा रही तो उन बच्चों को अन्य बच्चों के जरिए कॉपी व नोट्स देकर उनका कोर्स पूरा कराया जा रहा है. लेकिन, यहां भी टीचरों ने भी माना कि समस्या तो है. 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कही ये बात 
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर हमने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात कर ये जानने की कोशिश की कि आखिरकार जिले में 514 सरकारी स्कूल हैं और अधिकांश स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है तो उन्होंने बताया कि अधिकांश स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध है जिनमें उपलब्ध नहीं है उनमें उपलब्ध कराई जा रही है. जब हमने उनसे कहा  कि 514 स्कूलों में से अधिकांश स्कूलों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है हमने खुद देखा है तो उनका कहना था कि हम कोशिश कर रहे हैं और बच्चों को उचित शिक्षा मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. जब उनसे पूछा गया कि जिन बच्चों के पास फोन और इंटरनेट की सेवा उपलब्ध नहीं है, उन्हें कैसे पढ़ाया जा रहा है, उन्हें कैसे ऑनलाइन क्लास से जोड़ा जा रहा है. इस सवाल पर बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास भी कोई जवाब नहीं था. उन्होंने कहा कि हम लिंक उपलब्ध करा देते हैं. बच्चों से नोट्स दिलवाकर उनका भी कोर्स पूरा करा रहे है.

ये भी पढ़ें:

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, यूपी, राजस्थान और बंगाल के 40 ठिकानों पर छापेमारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget