एक्सप्लोरर

कानपुर में बनी लंबी दूरी तक मार करने वाली रिवाल्वर 'निशंक', खूबियां जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री में अत्याधुनिक रिवाल्वर का निर्माण किया गया है। ये अब तक सबसे ज्यादा दूरी तक मार करने वाली रिवाल्वर है। यही नहीं इसके लिये बनाया गया होल्स्टर भी फिंगर प्रिंट एक्सेस वाला है।

कानपुर, प्रभात अवस्थी। अगर आप रिवाल्वर रखने का शौक रखते हैं या आप नई रिवाल्वर लेने वाले हैं तो कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री ने .32 बोर की नई रिवॉल्वर लॉन्च की है। जो देखने में बेहद शानदार है और सबसे खास बात ये देश की पहली सबसे दूर तक फायर करने वाली रिवाल्वर है। फील्ड गन फैक्ट्री में ने इसे और सुरक्षित बनाने के लिये काफी काम किया है। साथ ही रिवाल्वर को सुरक्षित करने के लिए फील्ड गन फैक्ट्री ने एक होल्स्टर भी लांच किया है जो सिर्फ लाइसेंस धारक की फिंगरप्रिंट से ही खुलेगा।

कानपुर की फील्ड गन फैक्ट्री में रखी इस नई-नवेली रिवॉल्वर की खेप को जिस किसी ने देखा वो देखता ही रह गया और रिवाल्वर की खूबियां देख रोमांचित हो उठा। और हो भी क्यों ना, ये अत्याधुनिक हथियारों की रेंज में से एक है। इसका नाम है 'निशंक'।

कानपुर में बनी लंबी दूरी तक मार करने वाली रिवाल्वर 'निशंक', खूबियां जानकर हैरान रह जाएंगे आप

.32 बोर की इस अत्याधुनिक 'निशंक' रिवॉल्वर की मारक क्षमता की बात करें तो ये पूरे देश में फायर रेंज के मामले में अव्वल है। अभी तक जितनी भी रिवॉल्वर मार्केट में थी, उनकी मारक क्षमता अधिकतम 20 मीटर तक थी। वहीं निशंक 50 मीटर तक अपने लक्ष्य को भेद सकेगा। यही नहीं निशंक रिवॉल्वर बेहद हल्की है। इसका भार महज 750 ग्राम है जबकि इसका ट्रिगर पुल आउट भी काफी आसान है। यानी महिलाएं भी अपनी सुरक्षा के लिए इसका बखूबी इस्तेमाल कर सकेंगी।

फिंगर प्रिंट से एक्सेस होने वाला होल्स्टर

आज निशंक रिवॉल्वर की लॉन्चिंग के साथ साथ इस रिवॉल्वर की हिफाजत के लिए एक अत्याधुनिक कवर भी लॉन्च किया है। इस कवर का होल्स्टर है और ये पूरी तरह से फिंगर एक्सेस है। लाइसेंस धारक के अलावा जिन 4 लोगों के फिंगर प्रिंट एक्सेज होगा सिर्फ वही इस गन का इस्तेमाल कर सकेगा।

फील्ड गन फैक्ट्री कानपुर की ये दोनों खोज बदलते दौर में किसी नायाब कीर्तिमान से कम नहीं हैं। इनके मार्केट में आने के बाद जहां सिक्योरिटी और मजबूत होगी, तो वहीं लोगों में खासकर महिलाओं में सेफ्टी का भी एहसास होगा। अगर दाम की बात की जाए तो निशंक की कीमत 94 हजार होगी तो होल्स्टर की कीमत लगभग 10 हजार होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget