एक्सप्लोरर

निक्की भाटी के पांच साल के बच्चे ने सुनाई दर्दनाक कहानी, कहा- पापा ने थप्पड़ मारा और...

निक्की हत्याकांड पूरे देश में छाया हुआ है. इस मामले में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद तथा कांग्रेस के नेता पंखुड़ी पाठक ने भी अपनी अपनी टिप्पणी की है.

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित निक्की हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी जेठ रोहित और ससुर सतबीर को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी सिरसा टोल प्लाजा के पास से हुई है. इस मामले में कल पुलिस ने मृतका के पति विपिन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी थी. अस्पताल में भर्ती विपिन को देखने के लिए उसकी मां दया पहुंची थी, जिसे पुलिस ने वही से गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

अपर पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त की रात्रि को ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल से थाना कासना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिरसा गांव  की रहने वाली एक महिला निक्की उम्र 28 वर्ष जलने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई है, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचते पहुंचते मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका की बड़ी बहन कंचन ने उसके पति विपिन , जेठ रोहित, सास दया तथा ससुर सतबीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1),115(2) 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल विपिन की गिरफ्तारी के बाद  मृतका निक्की के पिता भिकारी सिंह ने कहा कि विपिन के पैर में नहीं, सीने में गोली लगनी चाहिए थी. उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने  कहा कि विपिन के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. यहां बाबा की सरकार है. जिस तरह विपिन से मुठभेड़ हुई, उसी तरह से अन्य आरोपियों से भी होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वह अधिकारियों के ऑफिस के बाहर घेराव कर धरने पर बैठेंगे.  भिकारी सिंह के परिजनों का कहना है कि भिकारी सिंह ने हाल ही में मर्सिडीज़ कार खरीदी थी, जिस पर विपिन की नजर थी. भिकारी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि उन्होंने दोनों बेटियों की डीपीएस स्कूल में पढ़ाया था.

दोनों को स्कूल छोड़ने वाले लेने जाते थे. उन्होंने नोटबंदी के बावजूद भी धूमधाम से शादी की थी. उनके अनुसार निक्की का पति शराब पीने का आदी है. कोई काम नहीं करता है. इस कारण उनकी बेटियों को बुटीक और ब्यूटी पार्लर का काम शुरू करना पड़ा. इससे दोनों का घर चल रहा था. 6 माह पहले भी विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की थी. तब समाज के लोगों ने समझा बूझकर मामला शांत कराया था.

निक्की को फिर से ससुराल भेजा गया था. समाज के लोगों ने कहा था कि विपिन सुधर जाएगा. थोड़ा इंतजार कर लो. दो बार पंचायत होने के बाद समाज के लोगो के कहने पर बेटियों को भेजा था.  पता नहीं था कि यह दिन देखने को मिलेगा.

निक्की के बेटे ने क्या बताया?

मृतका निक्की का पांच वर्षीय बेटा अब अपने नाना के घर आ गया है. उसका कहना है कि पिता ने मां के साथ मारपीट की और कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी. जब वह रोने लगा तो पिता ने उसे भी चांटा मारा. और बाहर भेज दिया. वह भीड़ में अपनी मां को तलाशता हुआ नजर आया. निक्की की बड़ी बहन जो कि विपिन के बड़े भाई रोहित से उसी घर में ब्याही है, उसके अनुसार वह घटना वाले दिन बीमार थी, उसके हाथ में ड्रिप लगी थी.  बचाओ बचाओ कि जब आवाज आई तो वह सुनकर बाहर निकली,  उसने देखा कि निक्की के शरीर में आग लगी है. वह वहां खड़े अपने  पति और सासा से जीवन की भीख मांग रही थी. इस दौरान कंचन ने एक हाथ से वीडियो बनाई और दूसरे हाथ से आग बुझाने लगी. आग की लपेट के बीच घिरी निक्की मदद के लिए घर की सीढ़ियां उतरते हुए बाहर पहुंची. इस मंजर को पड़ोसियों ने भी देखा और वे सहम  गए.

निक्की के भाई ने बताया कि विपिन कोई काम नहीं करता था. उसके पिता की दुकान है. वह दुकान के गले से पैसे निकाल कर एय्याशी करता था. देर रात को घर आता था, फिर निक्की को पीटता था. परिजनों का कहना है कि निक्की की मौत के बाद बड़ी बेटी कंचन को भी ससुराल नहीं भेजेंगे. कंचन अपने दोनों बच्चों को लेकर पिता के घर आ गई है. निक्की के परिजनों का कहना है कि अब उनका उस घर से  कोई नाता नहीं है.

दोनों पक्षों में समझौता हुआ था

वही निक्की की ससुराल सिरसा गांव में चर्चा है कि निक्की द्वारा  बुटीक  और  कंचन द्वारा ब्यूटी पार्लर चलाने से विपिन नाखुश था. दोनों बहनों का इंस्टाग्राम पर अकाउंट था. उस अकाउंट पर दोनों अपनी रील डालती थी, जिस पर विभिन्न प्रकार के कमेंट आते थे. इस बात को लेकर भी विपिन विरोध करता था, तथा कई बार उसने मारपीट की. सिरसा गांव के रहने वाले सोनू भाटी ने बताया कि मारपीट की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह पुरानी है.

इस मामले में पूर्व मे दोनों पक्षों में समझौता हुआ था. गांव में पंचायत हुई थी तथा दोनों पक्षों में समझौता हुआ था. उसके अनुसार दोनों बहने सोशल मीडिया पर अकाउंट चलाती थी, जिसको लेकर लोग भद्दी टिप्पणी करते थे. इस बात को लेकर विपिन दोनों से झगड़ा करता था. 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget