एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: OBC आयोग की रिपोर्ट पर सपा ने उठाए सवाल, अमिताभ बाजपेई बोले- 'जमीन पर नहीं हुआ सर्वे'

Nagar Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन इसको लेकर सियासत तेज हो गई है. सपा ने रिपोर्ट को तैयार करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को रिपोर्ट सौंपने के बाद प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर पारा चढ़ने लगा है. आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रिपोर्ट को बनाने के लिए दिन रात बहुत काम किया गया. सभी 75 जिले घूमने के लिए एक-एक दिन में 400-400 किलोमीटर यात्रा की गई. इस बीच समाजवादी पार्टी ने रिपोर्ट सामने आने से पहले ही इस पर क्वेश्चन मार्क लगा दिया है. सपा विधायक अमिताभ बाजपेई (Amitabh Bajpai) ने कहा है कि ओबीसी आयोग द्वारा रिपोर्ट बनाते समय महज आंकड़ों को इकट्ठा किया गया है और जमीन पर कोई सर्वे होता कहीं नहीं देखा गया.

अमिताभ बाजपेई की मानें तो इसकी रिपोर्ट बनाते समय महज आंकड़ों को इकट्ठा किया गया. उन्हें कोई भी टीम जमीन पर आंकड़े जुटाती नहीं मिली. अमिताभ बाजपाई ने कहा कि रिपोर्ट के आने का मतलब चुनाव होगा, आंकड़े चाहे कुछ भी हों. बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता का अहंकार है और अपने नशे में जी रही है. सरकार को मालूम है कि राशन में दबे हुए लोग उनकी बात मानेंगे. यही नहीं सरकार को इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं कि संविधान का पालन हो रहा है या नहीं. हालांकि बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है.

निष्पक्षता के साथ बनाई गई है रिपोर्ट- सुरेंद्र मैथानी
बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी की मानें तो स्थानीय निकाय को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट निष्पक्षता के आधार पर आई है. बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी का मानना है कि स्थानीय निकाय को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी और चुनाव की जहां तक बात है बीजेपी चुनाव लड़ने की अतिरिक्त तैयारी नहीं करती है क्योंकि पार्टी नेता और कार्यकर्ता 24 घंटे जनता के संपर्क में रहते हैं. लगातार केंद्र और राज्य सरकार की बातों को जनता तक पहुंचाते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Nikay Chunav: भूपेंद्र चौधरी ने बताया कब होगा यूपी निकाय चुनाव, सपा पर लगाया षड्यंत्र का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget