एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: भूपेंद्र चौधरी ने बताया कब होगा यूपी निकाय चुनाव, सपा पर लगाया षड्यंत्र का आरोप

Nagar Nikay Chunav: यूपी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मिर्जापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. उन्होंने पत्रकारों को आगामी निकाय चुनाव को लेकर अहम जानकारी दी.

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने शुक्रवार को निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की तारीख को लेकर संभावना जताई कि यह अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक आयोजित होगा. चुनाव 2022 में न हो पाने को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा और कहा कि उसके षडयंत्र के कारण मामला न्यायालय में चला गया था. भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि बीजेपी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है.

मिर्जापुर दौरे पर विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के बाद बीजेपी कार्यालय में  भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. भूपेंद्र चौधरी से जब पत्रकारों ने चुनाव की तारीख और बीजेपी की तैयारी को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा, 'दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित थे, हमारी तैयारी पूरी थी, अलग-अलग सामाजिक वर्गों के साथ सम्मेलन, बूथ कमिटी और मतदाता सूची पर हमने काम कर लिया था. लेकिन सपा के षडयंत्र के कारण मामला न्यायालय में चला गया था. सरकार ने कोर्ट में एफिडेविट डालकर एक समय अवधि की मांग की थी. उस अवधि में आयोग की रिपोर्ट आने के बाद सरकार चुनाव में जाएगी. मुझे उम्मीद है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चुनाव हो जाएंगे.'

सीएम योगी को रिपोर्ट सौंप चुका है आयोग
निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मामले में बीते दिसंबर में 6 महीने के लिए आयोग का गठन किया गया था. इस छह सदस्यीय आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर कर सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी. आयोग ने समय से पहले रिपोर्ट तैयार की है. बताया जा रहा है कि सरकार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. रिपोर्ट आने के बाद पार्टियों में हलचल तेज हो गई है और वे तैयारियों में जुट गई हैं. वहीं, सभी पार्टियां चुनाव की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी, फोन पर भी आए मैसेज, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget