एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat News: नेशनल हाईवे की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कवायद, NHAI ने 117 को थमाया नोटिस

UP News: एनएचएआई ने कानपुर-झांसी और इटावा कानपुर हाईवे पर अवैध रूप से दुकान और घर बनाकर रह रहे लोगों को नोटिस थमाना शुरू कर दिया है. एनएचएआई ने कब्जाधारियों को कब्जा छोड़ने के लिए वक्त दिया है.

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश सरकार भू-माफिया और अवैध कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके बाद भी जमीन पर  कब्जे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सरकारी विभागों की जांच और दबी हुई फाइलें तमाम जमीनों के कब्जे अवैध बता रही है. ऐसे ही एक मामला कानपुर देहात से सामने आया है जहां 117 लोगों ने नेशनल हाइवे यानी एनएचएआई की जमीन पर कब्जा कर रखा है. सालों से अवैध तरीके से घर, दुकान बनाकर रह रहे हैं. अब एनएचएआई ने अवैध कब्जाधारियों को नोटिस थमाना शुरू कर दिया है.

कानपुर से झांसी और इटावा से कानपुर हाइवे यहां से गुजरते हैं. इसी दरमियान जनपद में भाई का टोल प्लाजा बना हुआ है जोकि अकबरपुर थाने क्षेत्र में आता है. दोनों नेशनल हाइवे की जमीन पर अवैधरूप से घर, दुकान और अनाधिकृत कब्जे स्थापित है जिन्हे एनएचएआई ने कुछ समय पहले चिन्हित किया था. एनएचएआई ने सभी कब्जाधारकों को बुलाकर जमीन खाली करने की बात कही थी. हाइवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के चलते विभाग सख्त है. एनएचएआई ने इन सभी 117 कब्जेधारको को नोटिस थमाना शुरू कर दिया है. साथ ही निर्धारित समय में कब्जा छोड़ने की बात नोटिस में कही गई है. अगर समय से कब्जा नहीं छोड़ा गया तो कब्जाधारियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है.

NHAI ने कब्जाधारियों को थमाया नोटिस
वहीं इस प्रकरण में बारा जोड़ टॉप प्लाजा के मैनेजर मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि लंबे समय से लोग इन जमीनों पर रहे रहे हैं. ये जमीन एनएचएआई के अधीन है. हाईवे बनते समय सरकार ने किसानों से जमीन खरीदी थी लेकिन पूरे विस्तार के न होने से कुछ लोगों ने यहां की जमीनों पर कब्जा कर घर और दुकान का निर्माण कर लिया था. अब इन जमीनों को चिन्हित कर कब्जाधारियों को नोटिस थमाया गया है. नोटिस में कब्जाधारियों को जमीन छोड़ने के लिए समय भी दिया गया है. एनएचएआई ने 117 कब्जाधारियों को नोटिस थमाया है.

ये भी पढ़ें: UP News: गोरखपुर डीडीयू में प्रवेश के लिए 25 से शुरू होगी काउंसलिंग, एडमिशन के लिए पहली बार हुई है केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget