एक्सप्लोरर

UP News: गोरखपुर डीडीयू में प्रवेश के लिए 25 से शुरू होगी काउंसलिंग, एडमिशन के लिए पहली बार हुई है केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय यूजी-पीजी ऑनलाइन काउंसलिंग में इस बार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर के अतिरिक्त इन महाविद्यालयों को भी अपने अध्ययन केंद्र के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं.

Gorakhpur University News: यूपी के दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु परीक्षा संपन्न कराने और परिणाम घोषित करने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए व्यवस्थित तैयारियां प्रारंभ कर दी है. डीडीयू एडशिमन सेल पहली बार केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे महाविद्यालयों के प्राचार्यगण व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्‍हें इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दे चुका है. अब डीडीयू की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो रही है.

डीडीयू प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार 20 से अधिक महाविद्यालय केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं. महाविद्यालयों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों व महाविद्यालयों की भूमिका के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. ऑनलाइन काउंसलिंग में इस बार अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर के अतिरिक्त इन महाविद्यालयों को भी अपने अध्ययन केंद्र के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं. केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो रहे महाविद्यालय को प्रत्येक चरण से परिचित कराकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया जा चुका है.  

ऑनलाइन काउंसलिंग के बारे में दी गई ये जानकारी

डीडीयू गोरखपुर एडमिशन सेल की ओर से प्रो. उदय सिंह द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से महाविद्यालयों के प्राचार्यों व प्रतिनिधियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया की विस्तार से बैठक के माध्यम से जानकारी दी गई. बैठक में प्रोफेसर विजय कुमार व प्रोफेसर संदीप कुमार ने काउंसलिंग के महत्वपूर्ण बिंदुओं से सभी को अवगत कराया. 

दीन दयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्‍नातक व परास्‍नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी. स्नातक के 15 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी. इनमें बीए आनर्स, बीएससी आनर्स (गणित एवं जीवविज्ञान संवर्ग), बीकॉम आनर्स, बीएससी आनर्स गृहविज्ञान, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बीए जेएमसी, बीएससी कृषि, बीटेक,बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीएससी एमएलटी व बीपीटी कोर्स शामिल हैं.

बता दें कि  विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक के कुल 47 पाठ्यक्रमों  में से 33 के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी. शेष 14 में सीट की तुलना में कम आवेदन के चलते प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी. इन कोर्सेज में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी 25 जुलाई से ही शुरू होगी.

 स्‍नातक एवं परास्‍नातक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे. इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं.

 शोध पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगी. कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में कुल 70 प्रश्न होंगे. इनमें से 35 रिसर्च मेथडोलॉजी व शेष 35 संबंधित विषय के होंगे. सभी विषयों की परीक्षाओं के सिलेबस प्रवेश पोर्टल पर पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे.

 परीक्षा कार्यक्रम शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल  

  •  29 जुलाई:  प्रातः सत्र (9:00-10:30 बजे) राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल एवं अंग्रेजी 
  • 29 जुलाई:  सायं सत्र (03:00- 4:30 बजे) शिक्षाशास्त्र,समाज शास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी,इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शन शास्त्र, उर्दू, हिंदी, रक्षा एवं स्त्रातजिक विज्ञान, विधि, शारीरिक शिक्षा 
  • 30 जुलाई:  प्रात: सत्र (9:00-10:30बजे) रसायन शास्त्र, प्राणिविज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एण्ड स्टेटिस्टिक्स),कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन),कृषि विज्ञान (एन्टोमोलाॅजी),कृषि विज्ञान (जेनेटिक्स एण्ड प्लान्ट ब्रीडिंग) 
  • 30 जुलाई:  सायं सत्र (3:00- 4:30 बजे)- प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स,विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत 

बजट पर सीएम योगी, ब्रजेश, केशव समेत इन नेताओं ने की तारीफ, विपक्ष के आरोपों का दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget