एक्सप्लोरर

UP Flood: नेपाल के छोड़े 5.62 लाख क्यूसेक पानी से गंडक नदी में आया सैलाब, कई गांव डूबे

Kushinagar News: नेपाल ने वाल्मीकि बैराज के सभी दरवाजे खोल दिए जिससे गंडक नदी में पूरा सैलाब आ गया है. पिछले 56 साल में ये पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. 

Kushinagar News: नेपाल में हुई भारी बारिश की वजह से नदिया उफान पर हैं जिसका असर अब यूपी में भी देखने को मिल रहा है. नेपाल ने वाल्मीकि बैराज से बड़ी गण्डक नदी 'नारायणी' में 5 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया है, जिससे नदी पूरे उफान पर बह रही है. नेपाल ने वाल्मीकि बैराज के सभी दरवाजे खोल दिए जिससे गंडक नदी में पूरा सैलाब आ गया है. पिछले 56 साल में ये पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. 

पिछले दो दिनों नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. नदी का बहाव देखकर आसपास के लोग भी बुरी तरह घबरा गए हैं. प्रशासन की ओर से सभी को सुरक्षित स्थानों पर जाने कह दिया गया है. निचले इलाकों को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं. 

नेपाल ने छोड़ा 5.62 लाख क्यूसेक पानी
नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से खड्डा क्षेत्र के शिवपुर, बसंतपुर हरिहरपुर, नारायणपुर, मरचहवां, बकुलहा, बालगोविंद, छपरा आदि गांवों में बाढ़ आ गई है. आसपास के कई गाँव पानी में डूब गए हैं. जिसकी वजह से लोगों का जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है. घरों में नदी का पानी घुस गया है. 

गंडक नदी में छोड़े गए पानी के प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है. प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की टीमें लगाई गईं हैं. बाढ़ प्रभावित इलाक़ों के आसपास बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं. ताकि लोगों को जल्द से जल्द समय रहते मदद दी जा सके. बाढ़ की चपेट में हजारों एकड़ जमीन आ गई है. वहीं कई गाँवों का संपर्क भी टूट गया है. 

मायावती का दावा- 'कांग्रेस कर रही दलितों की उपेक्षा, समय आने पर खत्म कर देंगे आरक्षण'

इधर कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की वजह से शनिवार को इसके बैराज से सभी 56 गेट खोल दिए गए. शनिवार की सुबह कोसी बैराज से 4.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिससे खतरा बना हुआ है. प्रशासन लोगों को लगातार सावधान रहने की अपील कर रहा है. लोगों को आसपास के इलाके में जाने से रोक लगाई गई है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget