एक्सप्लोरर

यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन

UP में मतदाता सूची विशेष अभियान में 5,59,178 आवेदन प्राप्त हुए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पात्र नागरिकों से नाम जांचने और पंजीकरण या संशोधन के लिए फॉर्म-6 या फॉर्म-8 भरने की अपील की.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है. इस बीच मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए दो दिन का विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 5,59,178 आवेदन प्राप्त हुए. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

नवदीप रिणवा ने जानकारी दी है कि प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक मौजूद रहे. इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और पहले से दर्ज जानकारी में संशोधन कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. साथ ही कई आवेदन प्राप्त किए गए.

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'

यूपी वोटर लिस्ट में सभी आवेदनों का होगा निस्तारण

अधिकारी ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए हाथरस, गाजीपुर, संभल, कौशांबी, मथुरा, अमेठी और बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की. वहीं, उन्होंने गाजियाबाद, बुलंदशहर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, हमीरपुर, अंबेडकरनगर, अमरोहा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर के अधिकारियों को इस दिशा में और प्रयास करने के निर्देश दिए.

नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा.

मतदाताओं से अपील, अपना नाम खुद जांचें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की. उन्होंने कहा कि नाम दर्ज नहीं होने पर फॉर्म-6 और विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है.

पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए मतदाता सेवा पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का भी उपयोग किया जा सकता है.

रामपुर: मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारियां, जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों में इजाफा

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारियां, जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों में इजाफा
रामपुर में बढ़ी मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget