एक्सप्लोरर

Nepal Plane Crash: मृतकों में गाजीपुर के चार लोग शामिल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख

नेपाल में एक विमान लैंड करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 5 भारतीय नागरिक शामिल है जिनमें से 4 लोग यूपी के गाजीपुर से थे.

Nepal Plane Crash: नेपाल में विमान दुर्घटना में कई लोग मारे गए. मृतकों में से चार लोग उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से फोन पर कहा-'नेपाल में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों में गाजीपुर के सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा भी शामिल हैं. वे कासिमाबाद तहसील के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे.'

उन्होंने बताया कि 'मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है. हमारे उपजिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी उनसे मुलाकात कर रहे हैं.' अखौरी ने कहा, 'हम दूतावास के संपर्क में भी हैं. नेपाल में बचाव कार्य जारी है. फिलहाल रात होने के कारण यह रुक गया है लेकिन यह कल दोबारा शुरू होगा. शव प्राप्त होने के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.' वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा-'नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.'

ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: जोशीमठ के बाद अब औली रोपवे खतरे की जद में, 10 दिन से संचालन बंद, दो और होटल झुके

मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा-'उत्तर प्रदेश के काल-कवलित हुए लोगों के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से समन्वय करने हेतु निर्देश दिए गए हैं.' गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक औऱ जनसंपर्क अधिकारी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से विशाल शर्मा भदेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव का था. सोनू जायसवाल का चक जैनब और अलावलपुर चट्टी दोनों ही जगह मकान है, मगर वह इन दिनों सारनाथ में रह रहा था.

कम से कम 68 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि अनिल राजभर भी चक जैनब इलाके का रहने वाला था. वहीं, अभिषेक कुशवाहा नोनहरा थाना क्षेत्र के धरवा का निवासी था. हादसे में मारे गये पांचवें भारतीय नागरिक संजय जायसवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया 'हो सकता है कि वह पुश्तैनी रूप से गाजीपुर से जुड़ा हो लेकिन अभी इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिल पाई है. प्राप्त सूचना के मुताबिक वह काठमांडू में रह रहा था.'

गौरतलब है कि नेपाल में पिछले 30 साल से ज्यादा समय में सबसे भीषण हादसे में एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि यति एअरलाइन के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 

ये भी पढ़ें: Chandauli Oxygen Cylinder Blast: चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट मामला, मारे गए लोगों के परिजनों को अखिलेश यादव का मिला चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget