एक्सप्लोरर

मणिपुर को लेकर नेहा सिंह राठौर ने कसा पीएम मोदी पर तंज, कहा- अब तो 'कौन राहुल?' भी...

Neha Singh Rathore News: राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और सवाल किया कि वो कब मणिपुर जाएंगे.

Neha Singh Rathore News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज सोमवार को मणिपुर दौरे पर हैं. इस दौरान वो हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे उनका दर्द साझा करेंगे. राहुल के मणिपुर दौरे को लेकर अब भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और उनसे सवाल किया कि वो कब मणिपुर जाएंगे. नेहा राठौर ने पूछा- आप 18-18 घंटे क्या करते हैं. 

भोजपुरी गायिका ने जहां एक ओर पीएम मोदी के पुराने इंटरव्यू को लेकर तंज कसा जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान दिए एक इंटरव्यू में राहुल का नाम लेने पर चुटकी लेते हुए कहा था 'कौन राहुल?' तो वहीं मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की.

मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना
अपने बयानों और सोशल मीडिया को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मणिपुर को लेकर निशाना साधा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखी और पूछा- "अब तो नेता प्रतिपक्ष “कौन राहुल?” भी मणिपुर जा रहे हैं… आप कब जाएँगे? अपने ही देश के लोगों को आप इस तरह बेसहारा कैसे छोड़ सकते हैं? 18-18 घंटे आप करते क्या हैं?" 

आपको बता दें कि राहुल गांधी आज 8 जुलाई को असम और मणिपुर दौरे पर हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला मणिपुर दौरा है. 2023 में हिंसा शुरू होने के बाद राहुल पहले दो बार भी मणिपुर जा चुके हैं. कांग्रेस सांसद आज मणिपुर के जिरीबाम जाएँगे जहां वो मोईरांग और चुराचांदपुर में बने रिलीफ कैंप का दौरा करेंगे. 

इस दौरान वो पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और उनका हाल-चाल लेंगे. खबरों के मुताबिक इस दौरान वो हिंसा प्रभावित जिलों का भी दौरा कर सकते हैं. इसके बाद वो राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे. जबकि हिंसा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक मणिपुर दौरे पर नहीं गए हैं.   

नेपाल का पानी यूपी में मचाएगा तबाही, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget