एक्सप्लोरर

'अरे जिलाधिकारी की भाषा छोड़िये…', नोएडा DM की आपत्तिजनक पोस्ट पर बोलीं नेहा सिंह राठौर

UP Politics: नोएडा डीएम की पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई उन्होंने भी डीएम की भाषा पर सवाल उठाए.

UP News: कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत की एक पोस्ट पर नोएडा डीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से राहुल गांधी पर की गई पोस्ट को लेकर बवाल मच गया है. कांग्रेस समेत कई नेताओं ने डीएम की टिप्पणी का स्क्रीन शॉट लेकर डीए्म नोएडा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है. इस बवाल पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

हुआ ये कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ लिखा कि इतिहास बदला नहीं जाता..इतिहास रचा जाता है. नरेंद्र मोदी को इतिहास कैसे याद रखेगा ये वो जानते हैं और इसलिए परेशान हैं. सुप्रिया की इस पोस्ट पर नोएडा डीएम के ऑफिशियल एक्स हैंडल से राहुल गांधी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की गई.

डीएम नोएडा के हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी
सुप्रिया श्रीनेत ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और उसका स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कहा कि 'यह DM Noida हैं, पूरे ज़िले की जिम्मेदारी है. देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखे जायें. साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं.' 

UP Politics: मायावती ने 29 साल पुराने मामले को फिर दी हवा, आखिर क्या है मकसद?

नेहा सिंह राठौर ने उठाए सवाल
सुप्रिया श्रीनेत की इस पोस्ट को नेहा सिंह राठौर ने भी शेयर किया और डीएम की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आधिकारी आम जनता से कैसा बर्ताव करते होंगे. भोजपुरी गायिका ने पोस्ट किया- 'अरे जिलाधिकारी की भाषा छोड़िये… चुनावों में इनकी ‘निष्पक्षता’ का अनुमान लगाइये..! सामान्य जनता से इनके बर्ताव की कल्पना कीजिए! क्या सत्ताधारी पार्टी के नेताओं से ये ऐसे ही बात करते होंगे? तानाशाही इन जैसों के कंधों पर सवार होकर आती है.'

हालांकि इस मामले पर नोएडा डीएम मनीष कुमार वर्मा की भी सफाई सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयागो होने का आरोप लगाया और कार्रवाई की बात की. डीएम नोएडा ने कहा कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा इस आईडी का दुरुपयोग करते हुए गलत टिप्पणी की गई है. जिसे गंभीरता से लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले की जांच की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
रामपुर: मौसम में बदलाव से बढ़ी बीमारियां, जिला अस्पताल में टाइफाइड के मरीजों में इजाफा
रामपुर में बढ़ी मौसमी बीमारियां, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget