एक्सप्लोरर

'क्योंकि वो मुसलमान हैं..?', कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर

Neha Singh Rathore ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के बयान पर ज़ोरदार हमला किया और कहा कि उन्होंने कर्नल कुरैशी को आतंकियों की बहन इसलिए कहा क्योंकि वो मुसलमान हैं?

Neha Singh Rathore News: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को अपनी बड़ी बहन बताया और कहा कि वो हमेशा मेरी बहन रहेंगी. उन्होंने सवाल किया कि उन्होंने कर्नल कुरैशी का आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि वो मुसलमान है. ये कितना भी नाटक कर लें लेकिन मुस्लिम से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते हैं. 

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बीजेपी नेता के बयान पर हमला किया. उन्होंने कहा- 'कर्नल सोफिया क़ुरैशी मेरी अपनी बहन हैं…वो मेरी बड़ी बहन हैं…और हमेशा रहेंगी.' उन्होंने आगे कहा, भाजपा नेता ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कहा है कि जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी तैसी कर दी. बेटियों का सिंदूर तो आतंकियों ने उजाड़ा था क्या कर्नल कुरैशी उनकी बहन है. 

भोजपुरी गायिका ने साधा निशाना
नेहा ने सवाल किया कि "मैं पूछना चाहती हूं कि उसकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा बोलने की. एक आर्मी अफसर को इन्होंने आतंकियों की बहन सिर्फ इसलिए बोला क्योंकि वो मुसलमान है. उस नेता में इतना बड़ा बयान देने का हौसला कहां से आया. ये हौसला उन्हें उस महान नेता से मिला है जो मुसलमानों को पंचर जोड़ने वाला कहता है. ध्यान से सुनो भाजपा वालो कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी अपनी बहन है, मेरी बड़ी बहन है और हमेशा रहेगी.  

उन्होंने कहा कि सच ये है कि बीजेपी के नेता सशक्त महिलाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते. इनकी सोच इतनी छोटी है कि ये आज तक हिन्दू मुसलमान से आगे सोच ही नहीं पाए हैं. ये कितनी भी एक्टिंग कर लें लेकिन मुसलमानों से अपनी नफरत को छुपा नहीं सकते. इस नेता ने देशभर की महिलाओं के बल को तोड़ा है. आर्मी के मनोबल को कमजोर को कम किया है और सैन्य बलों में मौजूद महिलाओं को दुखी किया है.

बता दें कि विजय शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि 'जिन लोगो ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमनें उन्हीं कटे फ़टे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी' हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया और माफी भी मांगी है. वहीं भाजपा की ओर से भी उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget