एक्सप्लोरर

नेहा सिंह राठौर ने की नीरज चोपड़ा की मां की तारीफ, कहा- 'यही भारतीय संस्कृति है'

Neha Singh Rathore: पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को लेकर नीरज चोपड़ा की मां ने जो बयान दिया, उसकी नेहा सिंह राठौर ने दिल खोलकर तारीफ की और इसे भारत की संस्कृति बताया.

Neeraj Chopra Mother: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. जिस पर नीरज की मां सरोज देवी ने उन्हें अपना ही लड़का बताया. जिस पर भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. 

पाकिस्तान के खिलाड़ी को लेकर नीरज चोपड़ा की मां ने जो बयान दिया, उसकी नेहा सिंह राठौर ने दिल खोलकर तारीफ की और इसे भारत की संस्कृति बताया. उन्होंने कहा कि ये उनका बड़प्पन हैं और ये ही असली भारतीयता है. नेहा राठौर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बड़प्पन इसे कहते हैं...यही असली भारतीयता है... यही भारतीय संस्कृति है.' 

पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी कहा अपना लड़का
दरअसल नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए. हालांकि इस मुकाबले में गोल्ड मेडल पर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना कब्जा जमाकर ओलंपिक में नया रिकॉर्ड कायम कर लिया. इस बारे में जब नीरज की मां सरोज देवी से सवाल किया गया तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को भी अपना ही लड़का बताया. 

नीरज की मां ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को गोल्ड मेडल मिलने का कोई मलाल नहीं जताया और कहा कि "हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है. जो गोल्ड ले गया है वो भी हमारा लड़का है. मेहनत करके लेकर गया है. हर खिलाड़ी का दिन होता है. वह चोटिल हो गया था, इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं. जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा तो उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी."

पिता ने भी जताई खुशी
नीरज की मां का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सब लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि हम प्रेशर नहीं डाल सकते हैं. हर किसी खिलाड़ी का दिन होता है, आज पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम का दिन था, अरशद गोल्ड जीत पाए. हम दूसरे ओलंपिक में जैवलिन में मेडल जीत पाए ये बहुत खुशी की बात है हम दूसरे देशों को फाइट दे रहे हैं.

गाजियाबाद में हरिनंदीपुरम के नाम से बसाया जाएगा नया शहर, जीडीए ने दी मंजूरी, जानें- पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ नीला ड्रम केस: 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई', पिता की हत्या पर बोला अक्षत
लखनऊ नीला ड्रम केस: 'मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई', पिता की हत्या पर बोला अक्षत
Mahoba News: दुल्हन की धमाकेदार विदाई, हेलीकॉप्टर में बैठकर गई ससुराल, देखने उमड़ी हजारों की भीड़
महोबा में दुल्हन की धमाकेदार विदाई, हेलीकॉप्टर में बैठकर गई ससुराल, देखने उमड़ी हजारों की भीड़
Shamli News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के खिलाफ ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, SIT जांच की मांग
शामली: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के खिलाफ ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन, SIT जांच की मांग
फरवरी के वेतन को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
फरवरी के वेतन को लेकर यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं... | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget