एक्सप्लोरर

NEET 2025 में ग्रेटर नोएडा के छात्रों का जलवा, ऋषि श्रीवास्तव की ऑल इंडिया रैंक 1202

Noida News: डीपीएस सेक्टर गामा-2 के छात्र ऋषि श्रीवास्तव ने 1202वीं रैंक प्राप्त की है. इसी स्कूल के छात्र अंश सिंह ने 12362 रैंक और पंछील शर्मा ने 15602 रैंक प्राप्त की है.

NEET UG Result: नीट यूजी 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित होते ही ग्रेटर नोएडा में खुशी की लहर दौड़ गई. दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) और रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है.

डीपीएस सेक्टर गामा-2 के छात्र ऋषि श्रीवास्तव ने 1202वीं रैंक प्राप्त की है. ऋषि आम्रपाली ग्रैंड सोसायटी, सेक्टर जीटा-1 के निवासी हैं. उनके पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मां गृहिणी. ऋषि ने बताया कि उन्होंने नीट की तैयारी के लिए रोज़ाना सात घंटे पढ़ाई की. सोशल मीडिया का इस्तेमाल उन्होंने केवल पढ़ाई और दोस्तों से नोट्स लेने के लिए किया. 12वीं में उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 96% अंक प्राप्त किए हैं. अब उनका लक्ष्य किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में प्रवेश लेना है. इसी स्कूल के छात्र अंश सिंह ने 12362 रैंक और पंछील शर्मा ने 15602 रैंक प्राप्त की है.

सेक्टर डेल्टा-2 के निवासी और डीपीएस के ही छात्र देव कुमार कर्मकार ने नीट यूजी में 423349 रैंक प्राप्त की. देव ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और घर पर रोजाना 3–4 घंटे की पढ़ाई से उन्हें यह सफलता मिली. वह पुणे के एक मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, जहां उनके भाई भी पढ़ते हैं. बारहवीं में उन्होंने 89.6% अंक प्राप्त किए थे.

शिक्षकों और छात्रों की मेहनत का परिणाम

डीपीएस की प्रिंसिपल सीमा रॉय ने बताया कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पहले जेईई एडवांस में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और अब नीट में भी छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया है. रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने भी अपने छात्र देव की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि स्कूल और परिवार दोनों के सहयोग से छात्र ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं. यह परिणाम न केवल छात्रों की लगन और मेहनत का प्रमाण है, बल्कि स्कूलों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था को भी दर्शाता है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget