एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में जमीन पर अवैध कब्जे की अब खैर नहीं, 20 कॉलोनियों पर चलेगा बुल्डोजर

Noida News: प्राधिकरण ने ग्रामवार चिन्हित क्षेत्रों की लिस्ट बना ली है, जहां बिना अनुमति बनाए गए निर्माणों को एक-एक कर गिराया जाएगा. जून-जुलाई में 20 से अधिक अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा.

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण कर  रहे जमीन पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर ग्रामवार योजना बनाकर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई है. अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत जून और जुलाई महीने में 20 से अधिक अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा.

प्राधिकरण ने ग्रामवार चिन्हित क्षेत्रों की सूची तैयार कर ली है, जहां बिना अनुमति बनाए गए निर्माणों को एक-एक कर गिराया जाएगा. दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों से जमीन लेकर उसे मास्टर प्लान के अनुसार विकसित करता है, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, सीवर और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल होती हैं. लेकिन कुछ निजी कॉलोनाइज़र बिना अनुमति के कॉलोनियां काटकर शहर के सुनियोजित ढांचे को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

लोगों के साथ हो रही ठगी

यहां बता दें कि ये कालोनाइज़र भोले-भाले लोगों को सस्ते प्लॉट का झांसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई को दांव पर लगवा रहे हैं. प्राधिकरण पहले भी आम नागरिकों को इनसे सावधान रहने की सलाह देता रहा है और समय-समय पर अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई भी होती रही है, लेकिन अब इस अभियान को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन और पुलिस के सहयोग से लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि मास्टर प्लान के अनुरूप ही शहर का विकास सुनिश्चित हो सके.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रहा है. बावजूद इसके अवैध निर्माण करने वाले अभी भी आम लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे. रोजाना ही प्राधिकरण अफसरों के पास ऐसी शिकायतें और ठगे गए पीड़ित पहुँचते हैं. जिस कारण ऐसे लोगों पर सखी कार्रवाई की जाएगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget