एक्सप्लोरर

Agra Robbery: साढ़े चार किलो सोना लेकर फरार है नरेंद्र उर्फ लाला, लगातार बदल रहा है लोकेशन

आगरा में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में लूट करने वाले बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला को पकड़ने में आगरा पुलिस दिन रात एक किए हुए है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है.

Agra Manappuram Gold Loan Office Robbery: 17 जुलाई को थाना कमला नगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती के मामले में आगरा पुलिस के लिए नरेंद्र उर्फ लाला सिरदर्द बना हुआ है. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद एक लाख का इनामी बदमाश आगरा पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है. 

बरामद नहीं हुआ साढ़े 4 किलो सोना
आगरा पुलिस लगातार इस गिरोह के सबसे शातिर बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला के तमाम ठिकानों पर दबिश दे चुकी है. साथ ही परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और मित्रों पर प्रेशर बनाए हुए है लेकिन अभी तक नरेंद्र उर्फ लाला पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस के सामने परेशानी ये भी है कि अभी तक इस डकैती में करीब साढ़े 4 किलो सोना बरामद नहीं हुआ है और ऐसा माना जा रहा है कि ये सोना नरेंद्र उर्फ लाला के पास है. 

नरेंद्र लगातार बदल रहा है लोकेशन 
पुलिस ने आज एनकाउंटर के दौरान रेनू पंडित उर्फ अवनीश मिश्रा को गिरफ्तार किया है और करीब 2 किलो से ज्यादा सोना उससे बरामद हुआ है. लेकिन, पुलिस अभी तक करीब साढ़े 11 किलोग्राम ही सोना बरामद कर पाई है. ऐसे में लगातार लोकेशन बदल रहा शातिर बदमाश नरेंद्र आगरा पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ है. 

नहीं मिली है सफलता
आगरा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोरा के मुताबिक अब तक इस डकैती में 9 लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है जिसमें मनीष पांडे और निर्दोष कुमार प्रजापति एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. वहीं, 21 जुलाई को कमला नगर थाने में प्रभात शर्मा नाम के बदमाश ने सरेंडर किया था. संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, अंशु यादव,  संजय और रेनू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ऐसे में एक लाख के इनामी बदमाश नरेंद्र उर्फ लाला को पकड़ने में आगरा पुलिस दिन रात एक किए हुए है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है.
 
नए सिरे से बनाई जा रही है रणनीति
दरअसल, मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ब्रांच मैनेजर विजय कुमार नरवरिया ने अपनी ब्रांच से 19 किलो गोल्ड की दिनदहाड़े डकैती पड़ने की बात कही थी. लेकिन, बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि 3 किलो सोना डकैत अपने साथ ले जाने में नाकामयाब रहे हैं और ऐसे में 16 किलो सोना लूटकर डकैत फरार हो गए हैं. जिसमें से करीब साढ़े 4 किलो सोना और कुछ हजार रुपए बरामद होने हैं. आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोरा के मुताबिक कई टीमें लगी हुई हैं, लगातार दबिश जारी है और जल्द ही नरेंद्र उर्फ लाला पुलिस के शिकंजे में होगा और इसके लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:  

UP Assembly Election: यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी में जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम', बिहार मॉडल लाने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget