एक्सप्लोरर

भोले बाबा के बाद अब इन फर्जी बाबाओं की बढ़ेंगी मुश्किलें! कुंभ 2025 से पहले लगेगा झटका

कुंभ 2025 से पहले प्रयागराज में फर्जी बाबाओं को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. हाथरस हादसे में 121 लोगों की जान जा चुकी है.

Hathras News: हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद सुर्खियों में आए नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. भोले बाबा समेत कई फर्जी बाबाओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. भोले बाबा को लेकर साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का बड़ा फैसला लेने वाला है. अखाड़ा परिषद भोले बाबा को जल्द ही फर्जी संत घोषित करेगा.

लोगों से भोले बाबा जैसे फर्जी संतों से आगाह रहने की अपील की जाएगी. अखाड़ा परिषद जुलाई के तीसरे हफ्ते में प्रयागराज में बैठक करेगा. इस बैठक में भोले बाबा समेत संत और भगवान होने का दावा करने वाले कई भगवाधारियों और कथावाचकों को फर्जी बाबा घोषित किया जाएगा.

अखाड़ा परिषद की बैठक प्रयागराज में कुंभ मेला प्रशासन के साथ 18 जुलाई को प्रस्तावित है. इस बैठक से थोड़ा पहले या बाद प्रयागराज में अखाड़ा परिषद की बैठक होगी.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक कुंभ मेला प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में भी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा जैसे फर्जी संतो के मुद्दे को जोर- शोर से उठाया जाएगा. जरूरत पड़ी तो अखाड़ा परिषद का प्रतिनिधि मंडल सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनके सामने भी इस मुद्दे को उठाएगा.

मेला प्राधिकरण से अनुरोध किया जाएगा कि खुद के भगवान होने का दावा करने वाले भोले बाबा जैसे फर्जी बाबाओं को महाकुंभ में जमीन व दूसरी सरकारी सुविधाएं न दी जाए. मेला प्राधिकरण को ऐसे स्वयंभू भगवानों की लिस्ट भी दी जाएगी.

नेपाल का पानी यूपी में मचाएगा तबाही, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

ये संत भी घोषित हो चुके हैं फर्जी
अखाड़ा परिषद पहले भी आसाराम बापू समेत कई कथावाचको को फर्जी संत घोषित कर चुका है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने एबीपी न्यूज़ चैनल से फोन पर हुई बातचीत में दावा किया है कि भोले बाबा कोई संत नहीं है. वह खुद के ब्रह्मा और विष्णु के अवतार होने का दावा करता है.

महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक हम सब मनुष्य हैं भगवान नहीं है. हम सब भगवान के अनुयायी हैं. जो भी बाबा या कथा वाचक खुद के अवतारी होने या चमत्कार दिखाने का दावा करता है वह सभी फर्जी संत हैं और उनका धर्म आध्यात्मिक से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे लोग ही संत समाज की गरिमा को गिराते हैं और उसे धूमिल करने का काम करते हैं.

महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक अखाड़ा परिषद अब खुद ही भोले बाबा जैसे पाखंडियों का पर्दाफाश करेगा और लोगों को ऐसे फर्जी बाबाओ से दूर रहने को कहेगा. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि हाथरस में भगदड़ की घटना से पूरा संत समाज दुखी और मर्माहत है. ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो, इसके लिए कथावाचकों आयोजकों और प्रशासन को सतर्क रहना होगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget