एक्सप्लोरर

BHU में स्वतंत्रता सेनानी के नाम के साथ छेड़छाड़, आक्रोशित छात्र बोलें- जानबूझकर एक जाति को बनाया जा रहा निशाना

UP News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर स्थापित भारतीय  स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के ठीक नीचे उनके नाम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है.

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) देश का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माना जाता है. शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ प्राचीन विरासत और भारतीय संस्कृति की झलक भी परिसर में देखने को मिलती है. एक बार फिर BHU सुर्खियों में है. दरअसल काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर स्थापित भारतीय  स्वतंत्रता सेनानी पंडित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के ठीक नीचे उनके नाम के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है. छात्रों का कहना है कि यह हमारे आदर्श और भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है.

मौके पर मौजूद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र वैभव तिवारी ने बताया कि छात्र संघ भवन के ठीक पास महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति स्थापित है. उसके ठीक नीचे उनका पूरा नाम भी लिखा गया है, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा उनके नाम से छेड़छाड़ की गई. साफ तौर पर यह एक जाति वर्ग को निशाना बनाने का प्रयास है. इससे पहले भी परिसर में अनेक घटनाएं हुई हैं जिस दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित करने का प्रयास किया गया है. इसे कभी भी माफ नहीं किया जाएगा और इससे छात्रों में भारी आक्रोश है. छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि न केवल जल्द से जल्द पंडित चंद्रशेखर आजाद के नाम को सही कराया जाए बल्कि  शरारती तत्वों को चिन्हित करके उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए.

जल्द नाम ठीक करवाने का आश्वासन 
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों का गुस्सा देखकर प्रोक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी व गार्ड मौके पर पहुंचे, उन्होंने छात्रों को मनाने का प्रयास किया. इसके अलावा छात्रों को यह भी आश्वासन दिया है कि पूरी तरह से परिसर को शैक्षणिक माहौल के अनुकूल बनाना प्राथमिकता है. ऐसे किसी भी शरारती तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके अलावा नाम को जल्द ठीक कराने का भी छात्रों को भरोसा दिया गया.

ये भी पढ़ें: उदयभान करवरिया की रिहाई पर भड़कीं जवाहर पंडित की पत्नी विजमा देवी, कहा- योगी राज में कुछ भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget