एक्सप्लोरर

उदयभान करवरिया की रिहाई पर भड़कीं जवाहर पंडित की पत्नी विजमा देवी, कहा- योगी राज में कुछ भी...

Prayagraj News: जवाहर पंडित की पत्नी और सपा विधायक विजमा यादव का कहना है कि एक विधायक की हत्या के दोषी की सजा माफ किया जाना कतई उचित नहीं है. वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी.

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी के विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की सजा माफ कर दी गई है. जिसके बाद गुरुवार सुबह 7.30 बजे करवरिया को नैनी जेल से रिहा कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ पति (जवाहर पंडित) की हत्या के दोषी की जेल से रिहाई पर उनकी पत्नी और सपा विधायक विजमा यादव भड़क गई हैं. उन्होंने कहा कि योगी राज में कुछ भी मुमकिन है. 

उदभयभान करवरिया सपा विधायक जवाहर पंडित की हत्या के मामले में प्रयागराज की नैनी जेल में उम्रक़ैद की सजा काट रहे थे. जेल में अच्छे आचरण के चलते योगी सरकार की सिफारिश पर गवर्नर द्वारा उनकी सजा को माफ कर दिया गया है जिसके बाद वो जेल से बाहर आ गए हैं. करवरिया की रिहाई पर जवाहर पंडित के परिवार वालों ने गहरी नाराजगी जताते हुए यूपी सरकार पर निशाना साधा और कहा गवर्नर (आनंदी बेन पटेल) ने महिला होकर भी मेरा दर्द नहीं समझा. 

सपा विधायक ने किया फैसले का विरोध
जवाहर पंडित की पत्नी और सपा विधायक विजमा यादव का कहना है कि एक विधायक की हत्या के दोषी की सजा माफ किया जाना कतई उचित नहीं है. वह इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी और साथ ही गवर्नर से मुलाकात कर उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहेंगी. सपा विधायक विजमा यादव का कहना है कि वह इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगी. 

उन्होंने कहा कि उनके पति की हत्या के दोषी को जेल से रिहा किए जाने के फैसले ने योगी सरकार की कथनी करनी के फर्क को साफ कर दिया है. सरकार एक तरफ कानून व्यवस्था की दुहाई देती है और वहीं दूसरी तरफ अदालत से दोषी की करार दिए गए बीजेपी के नेता को जेल से रिहा कर देती है. यह फैसला कतई उचित नहीं है. हर स्तर पर इसका विरोध किया जाएगा और इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी. 

आपको बता दें कि साल 1996 में प्रयागराज में सपा के विधायक जवाहर यादव और उनके ड्राइवर पर सरेआम गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उदयभान करवरिया को साल 2019 में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई थी. 

सपा नेता इरफान सोलंकी केस को लेकर हाईकोर्ट ने योगी सरकार से मांगा जवाब, अब इस दिन होगी सुनवाई

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget