एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: नैनीताल में जंगल से लकड़ी लाने गई महिला, हाथी ने पैर से कुचलकर ले ली जान

Nainital News: मानसून सीजन में वन विभाग लगातार लोगों को समझाता है कि जंगलों से दूरी बनाकर रहें. जंगल में जाते समय झुंड में जाए लेकिन लोग विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का पालन नहीं करते हैं.

Elephant Killed Woman: उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जिले के रामनगर (Ramnagar) में एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला. महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जिस वक्त यह हादसा हुआ. उसके साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद थी, तभी अचानक हाथियों का एक झुंड इनके सामने आ गया, उनमें से एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड में पकड़कर नीचे पटका और उसे अपने पैरों से कुचल दिया. राज्य में ज्यादातर महिलाएं जंगल में घर के लिए लकड़ी लेने जाती हैं. रामनगर के आसपास के जंगलों पर यह निर्भर करती हैं. महिलाओं का मवेशियों को चराने या फिर घर के लिए लकड़ी लेने जंगल जाना आम बात है.

उत्तराखंड में जानवरों की बढ़ती संख्या भी एक बड़ी समस्या बन चुकी है और आए दिन इस प्रकार की घटना देखने को मिलती है. इसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष सामने आता है. इससे पहले भी हाथी और बाघ की ओर से कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है. रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के तहत पड़ने वाले टेढ़ा गांव में महिला जंगल में घर के लिए लकड़ी लेने गई थी, तभी अचानक हाथियों का एक झुंड वहां आ गया ,उनमें से एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड में लपेट कर नीचे पटक दिया और उसे कुचल कर मार डाला.

अनीता देवी के रूप में हुई मृतका की पहचान

महिला के साथ लकड़ी लेने गई अन्य महिलाओं ने जब शोर मचाया तो हाथी उसे छोड़कर जंगल की ओर चला गया. इसके बाद महिला को उठाकर रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृत महिला की पहचान अनीता देवी उम्र 43 साल के रूप में हुई है. कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर फर्स्ट डिवीजन में हाथियों की संख्या काफी भारी मात्रा में है. हाथी आजकल जंगलों से निकलकर इंसानी बस्ती की तरफ आने लगे हैं.

'जंगलों से दूरी बनाकर रहें'

मानसून सीजन में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि वन विभाग भी लगातार लोगों को समझाता है कि जंगलों से दूरी बनाकर रहें, जंगल में जाते समय झुंड में जाए लेकिन लोग वन विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी का पालन नहीं करते हैं. इसके चलते बड़े हादसे हो जाते हैं. ऐसे मामलों में वन विभाग की तरफ से तीन से पांच लाख तक का मुआवजा दिया जाता है लेकिन क्या कोई भी मुआवजा किसी इंसान की जिंदगी से ज्यादा है.

विभाग के पास मुआवजा राशि देने का फंड नहीं

वन विभाग का कहना है कि उन्होंने जंगलों के आसपास के प्रकार के साइन बोर्ड लगा रखे हैं, जिसमें लोगों को यह सूचित किया जाता है कि जंगलों से दूरी बनाकर रखें लेकिन लोग शायद इसको मजाक समझते हैं, तभी इस प्रकार के बड़े हादसे हो जाते हैं. रामनगर फॉरेस्ट डिवीजन के डीएफओ डी विनायक) ने बताया कि अभी हमारे पास फंड नहीं है, जिससे हम महिला के परिवार को तुरंत कोई मुआवजा दे सकें. हमने इस बारे में अपने सीनियर अधिकारियों को बता दिया है और एक चिट्ठी भी लिख दी है. जल्द से जल्द फंड रिलीज किया जाए ताकि महिला के परिवार को मुआवजा दिया जा सके.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: देहरादून में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, ड्रोन के जरिए चालान करेगी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget