एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: देहरादून में अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, ड्रोन के जरिए चालान करेगी पुलिस

Dehradun Traffic Police: देहरादून में पुलिस ने ऐसे वाहनों के लिए नया तरीका निकाला है जो बचने के लिए अपनी गाड़ियों को किसी संकरी गली में ले जाते हैं या फिर खड़ी करके कहीं गायब हो जाते हैं.

Dehradun News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में देहरादून पुलिस (Dehradun Police) ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई पहल शुरू की है. इसके तहत ट्रैफिक पुलिस अब ड्रोन के माध्यम से चालान कर रही है. शहर के सभी मुख्य मार्गों पर ड्रोन तैनात किए गए हैं, जिनसे अब ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे. साथ ही यह ड्रोन अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर अतिक्रमण करने वालों पर भी गाज गिराने का काम करेंगे.

देहरादून में पुलिस ने ऐसे वाहनों के लिए नया तरीका निकाला है जो बचने के लिए अपनी गाड़ियों को किसी संकरी गली में डाल देते हैं या फिर अपनी गाड़ियों को खड़ी करके कहीं गायब हो जाते हैं. ऐसे वाहनों के खिलाफ अब देहरादून पुलिस अभियान चलाने वाली है. ड्रोन के माध्यम से ऐसे वाहनों के नंबर प्लेट का फोटो लेकर उनको ऑनलाइन चालान भेजा जाएगा. साथ ही गाड़ियों की सही लोकेशन ड्रोन के माध्यम से पता कर उन्हें सीज करने की भी कार्रवाई देहरादून पुलिस करेगी.

अतिक्रमण करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

देहरादून के एसपी ट्रैफिक सर्वेश पवार ने बताया कि हम न केवल वाहनों के बल्कि ऐसे अतिक्रमण करने वालों की भी जानकारी प्राप्त करेंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो सड़कों पर अपना सामान डाल देते हैं. इससे सड़कें बंद हो जाती हैं या फिर सड़कों पर अवैध अतिक्रमण कर लेते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ ड्रोन के माध्यम से तस्वीरें लेकर कार्रवाई करेंगे. साथ ही ऐसे लोगों पर तो हम नजर रखेंगे ही जो वाहनों को अनियंत्रित रूप से चलाते हैं या फिर ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे जो अवैध रूप से सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: बाजपुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, अपनी जमीनों का वापस मांग रहे हैं मालिकाना हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget