एक्सप्लोरर

नैनीताल में दुष्कर्म की घटना से संकट में पर्यटन उद्योग, जून तक की होटल बुकिंग रद्द

Uttarakhand: नैनीताल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद के यहां पर्यटन उद्योग पर इसका तगड़ा असर पड़ा है. पर्यटकों ने होटल्स की बुकिंग्स रद्द कर दी है.

Nainital News: उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल नैनीताल इन दिनों एक गंभीर संकट से गुजर रहा है. हाल ही में शहर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस शर्मनाक वारदात ने न केवल शहर की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि इसका सीधा असर पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है, जो यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. घटना के बाद से नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

होटल कारोबारियों के अनुसार, अप्रैल से जून तक चलने वाले पीक पर्यटन सीजन की लगभग सभी बुकिंग्स रद्द कर दी गई हैं. कई होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक की बुकिंग कैंसिल हो चुकी हैं, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है.

पर्यटकों ने स्थगित की यात्राएं
नैनीताल झील, स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप और चाइना पीक जैसे लोकप्रिय स्थलों पर आमतौर पर इस समय पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन हालिया घटना ने लोगों का भरोसा डगमगा दिया है. होटल मालिकों और टूर ऑपरेटरों का कहना है कि घटना के बाद से देशभर से आने वाले पर्यटक अपनी यात्राएं स्थगित कर रहे हैं, जिससे पूरा पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है.

पर्यटन पर संकट के बीच शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है.

नैनीताल सांसद ने की जनता से अपील
इसी बीच नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने शहर का दौरा किया और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पर्यटन व्यवसाय को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने जनता से अपील की है कि नैनीताल एक शांत और सुरक्षित शहर है, प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. सांसद ने पर्यटकों से शहर पर विश्वास बनाए रखने और पूर्व नियोजित यात्राएं रद्द न करने की अपील की है.

स्थानीय लोगों और व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासनिक प्रयासों और जनप्रतिनिधियों की अपील के बाद पर्यटकों का विश्वास बहाल होगा और नैनीताल फिर से अपनी रौनक लौटाएगा. फिलहाल, शहर की फिजा में डर और सन्नाटा है, लेकिन यहां के लोग एक बार फिर से अपने शहर को पर्यटकों की पहली पसंद बनाने के लिए एकजुट हैं.

ये भी पढ़ें: Mock Dril In UP: यूपी के इन 17 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, 7 बजे सायरन बजते ही…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget