एक्सप्लोरर

Nainital Road Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, जीप खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में ओखल कांडा के पास ये भीषण हादसा हुआ है. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि गाड़ी के अंदर कितने लोग सवार थे.

Nainital Road Accident: नैनीताल में शुक्रवार (17 नवंबर) की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. नैनीताल के ओखल कांडा गांव के पास एक जीप 500 मीटर खाई में जा गिरी जिसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. बताया जा रहा है जीप में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. चालक का नियंत्रण जीप से हट गया जिसके बाद जीप गहरी खाई में जा गिरी. 

फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में अभी यह पता नहीं लग पाया है कि गाड़ी के अंदर कितने लोग सवार थे. स्थानीय लोगों की मानें तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए आगे भेजा जा रहा है. घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है. 

मृतकों में बच्चे-महिलाएं शामिल

बताया जा रहा है कि एक पिकअप गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिससे हादसा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाहर निकाले गए शवों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यहां सड़क खराब है जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. 

सोमवार को भी कार गिरी थी खाई में

इससे पहले बीते सोमवार को भी नैनीताल में कार खाई में गिरने से हादसा हुआ था. अधिकारियों ने बताया था कि सोमवार सुबह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जौरासी के पास एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे. मृतक की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी छतर सिंह के रूप में हुई थी. 

इसके अलावा बीते अक्टूबर के महीने में नैनीताल जिले के कालाढूंगी इलाके में यात्रियों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से पांच महिलाओं और एक नाबालिग सहित कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. 

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट को सौंपेगा ASI, सामने आएगा परिसर का सच?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget