एक्सप्लोरर

AMU के वीसी पद की रेस में थे तीन नाम, ऐसे हुआ नईमा खातून का चुनाव

AMU Vice Chancellor: प्रोफेसर नईमा खातून अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक वाइस चांसलर मोहम्मद गुलरेज की पत्नी हैं. मोहम्मद गुलरेज इस पद के चुनाव के लिए बने विशेष पैनल के अध्यक्ष थे.

Aligarh Muslim University: लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी को लेकर चल रही कशमकश पर अब विराम लग चुका है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी को लेकर लंबे समय से तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को एक नया वीसी दे दिया है. पहली बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय वीसी पद की कुर्सी पर अब महिला बैठेंगी. यानी की अस्थाई तौर पर नियुक्त किए गए वीसी की पत्नी ही अब वीसी  बनेंगी. नईमा खातून द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी पद का चार्ज भी ले लिया है.

इतिहास रचते हुए प्रोफेसर नईमा खातून ने महिला वीसी होने की इबारत लिख दी है. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपने 103 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला कुलपति की नियुक्त की है. एएमयू कार्यकारी परिषद (ईसी) और एएमयू कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के लिए तीन उम्मीदवारों का एक पैनल बनाया था. इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा गया था, जिसमें से प्रोफेसर नईमा खातून को एएमयू के कुलपति के रूप में नामित किया गया है.

पैनल के नाम में  कुल तीन नाम चयनित किये गये थे जिनमें प्रोफेसर एमयू रब्बानी, प्रोफेसर फैजान मुस्तफा और  प्रोफ़ेसर नईमा खातून शामिल थी. एएमयू कुलपति पैनल में पहली बार किसी महिला को शामिल किए जाने से कैंपस की महिला शिक्षक और छात्राएं खुश हैं. 

बता दें कि एएमयू देश का एकमात्र शैक्षणिक संस्थान है जिसे अपने विश्वविद्यालय का कुलपति चुनने का अधिकार है. इसके लिए एएमयू कार्यकारी परिषद ने 30 अक्टूबर को कुल 20 उम्मीदवारों में से पांच उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया था. इसमें से तीन उम्मीदवारों का एक पैनल 6 नवंबर को एएमयू कोर्ट के सदस्यों द्वारा तैयार किया गया था, जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया था.

कुलपति की नियुक्ति के लिए तीन उम्मीदवारों के पैनल का गठन प्रोफेसर नईमा खातून को कार्यवाहक कुलपति बनाने को लेकर पहले दिन से ही सवालों से घिरा हुआ था. कुलपति पद के उम्मीदवार चांसलर प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज़ ने न केवल अपनी पत्नी नईमा खातून को वोट दिया बल्कि पैनल बनाने के लिए विशेष बैठक की अध्यक्षता भी की. इसके खिलाफ मामला विश्वविद्यालय परिसर से लेकर राष्ट्रपति और इलाहाबाद हाई कोर्ट तक चला गया.

इलाहाबाद हाई कोर्ट में आखिरी सुनवाई 15 अप्रैल को हुई थी और अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होनी है. फिलहाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की वीसी के पद पर नईमा खातून को पदासीन कर दिया गया है. 

'राम' के समर्थन में उतरे 'लक्ष्मण' और 'सीता', सुनील लहरी-दीपिका चिखलिया ने किया रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्र्स्ट: नए महासचिव गोविंद देव गिरी चंपत राय की राह पर चलेंगे या नहीं?
राम मंदिर ट्र्स्ट: नए महासचिव गोविंद देव गिरी चंपत राय की राह पर चलेंगे या नहीं?
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक अलर्ट! 2500 पुलिसकर्मी तैनात, जानें डायवर्जन प्लान
वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 84 घाटों पर बाढ़ का खतरा
वाराणसी में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, 84 घाटों पर बाढ़ का खतरा

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
पीएम मोदी की राह चले सीएम योगी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील, दिया ये संदेश
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने से 188 करोड़ का नुकसान
भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिलने से 188 करोड़ का नुकसान
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
फार्मर आईडी से कैसे बुक होगी खाद? जान लीजिए पूरा प्रोसेस
Embed widget