एक्सप्लोरर

'सब जगह अटकलें लग रही हैं..', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर चंद्रशेखर आजाद ने जताई चिंता

Jagdeep Dhankhar Resign: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा कि उन्होंने अचानक जिस तरह से इस्तीफा दिया तो ये चिंता की बात तो है ही और सब जगह अटकलें लग रही है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हैं. जिस पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी हैरानी जताई और कहा कि जिस तरह से उन्होंने अचानक इस्तीफा दिया ये चिंता की बात है. सब जगह अटकलें लग रही है. 

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, "मैं उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे. उन्होंने अचानक जिस तरह से इस्तीफा दिया तो ये चिंता की बात तो है ही और सब जगह अटकलें लग रही है. लेकिन, मैं आग्रह करूंगा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए."

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने जगदीप धनखड़ के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि "उनका कार्यकाल अच्छा रहा है और वह किसानों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं तो मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए."

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्रवाई में हिस्सा लिया था. शाम तक वो संसद परिसर में कई नेताओं से भी मिले लेकिन, किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि ऐसा हो सकता है या उनके मन में इस्तीफे को लेकर कोई विचार चल भी रहा है. 

इस्तीफे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज
जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों को वजह बताया है. हालांकि इसे लेकर अब अटकलों का दौर जारी है. तमाम बड़े नेता इस्तीफे की वजहों को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं. वहीं इस बारे में जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर स्वास्थ्य का मसला है तो क्या कहें. इतनी उम्र में स्वास्थ्य को लेकर हम सबको चिंता करनी चाहिए.

सपा के राज्यसभा सांसद और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने इस पर कहा कि जो इस्तीफे में लिखा है उन्हें भी बस उतना ही पता है. परदे के पीछे क्या चल रहा है, मुझे पता नहीं. 

छांगुर के नए कनेक्शन का खुलासा, बलरामपुर में छापे के बीच चौंकाने वाले दस्तावेज जब्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget