एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर अधूरा है..' चंद्रशेखर आजाद ने तिरंगा यात्रा पर उठाए सवाल, पूछा- किस बात का जश्न?

Operation Sindoor News: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और पूछा आप किस सफलता का जश्न मना रहे हैं आतंकी अब भी फरार हैं.

Operation Sindoor News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारा जो लक्ष्य था वो पूरा हो गया, जिस पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो किस बात सफलता का उत्सव मना रहे हैं? क्या बैसरन घाटी में हुए हमले के आतंकी अभी भी फरार हैं.  

नगीना सांसद ने एक्स पर लंबी पोस्ट लिखकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने लिखा- “26 निर्दोष लोगों की हत्या के आरोपी अब भी फरार हैं, और केन्द्र सरकार कह रही है- ‘ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य पूरा हो गया’!” 22 अप्रैल को बैसरन (पहलगाम) में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन खूंखार आतंकियों के पोस्टर अब चिपकाए जा रहे हैं. 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. 

'बैसरन घाटी के तीन आतंकी अब भी फरार'
पुलिस अब भी तलाशी अभियान चला रही है. आतंकी अब तक फरार हैं. तो फिर भाजपा किस ‘सफलता’ का उत्सव मना रही है? क्या सिर्फ शवों की गिनती पूरी होना ही ऑपरेशन की सफलता है? क्या जनाज़ों के साए में बयानवीर बन जाना ही ‘रणनीतिक जीत’ कहलाता है?

उन्होंने आगे कहा- मध्य प्रदेश के बीजेपी मंत्री कुंवर विजय शाह ने लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी जांबाज़ अफसर पर शर्मनाक बयान दिया—जो खुद ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई कर चुकी हैं, उनके खिलाफ गंदी सियासत की जा रही है. क्या यही है 'नारी शक्ति वंदन' का असली चेहरा? यह देश पूछता है- अगर ऑपरेशन सफल था, तो हत्यारे गिरफ्त से दूर कैसे हैं? 

अगर सरकार वाकई गंभीर है, तो पीड़ित परिवारों को इंसाफ कब मिलेगा? और जो सैनिक देश के लिए जान दे तैयार हैं, उन्हें अपमानित करने वालों पर कार्रवाई कब होगी? उन्हें मंत्री पद से कब हटाया जाएगा. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहता हूं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तब तक अधूरा है, जब तक आख़िरी आतंकी जिंदा है. जिनके बच्चे, भाई, पिता और पति उस दिन मारे गए — उनकी चीखें अब भी घाटी में गूंज रही हैं. यह जश्न नहीं, यह 26 लहूलुहान घरों के साथ एक क्रूर मज़ाक है. 

'भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका का हस्तक्षेप…', सीजफायर पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget