एक्सप्लोरर

संत की ना जाति होती ना धर्म', रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद

UP News: बरेली पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कई बड़े मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान खतरे में है और इसे बचाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पश्चिमी यूपी को मिनी पाकिस्तान कहने वाले बयान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए कहा कि संत की ना तो जाति होती है और ना धर्म, संत सब धर्म का होता है. नगीना सांसद ने कहा कि मेरठ का संबंध 1857 की क्रांति से है, ऐसे में उसे गलत तरीके से संबोधित करना गलत है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने व्यंग्य करते हुए कहा कि सुना है उन्हें (रामभद्राचार्य) बचपन से दिखाई भी नहीं देता. हमने तो यह भी सुना है कि इंसान को अपने पूर्व जन्मों के कर्मों का फल मिलता है तो उन्होंने अपने पिछले जन्म में कितने बुरे काम किए होंगे कि कुदरत ने उन्हें आंखें नहीं दीं. 

भारत का संविधान खतरे में है- चंद्रशेखर आजाद

गौरतलब है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान करार दिया था, जिसके बाद विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है. वहीं बढ़ते विवाद के बीच रामभद्राचार्य को एक महिला संत का समर्थन भी मिला है. चंद्रशेखर आजाद ने प्रबुद्ध सम्मेलन में कई बड़े मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि भारत का संविधान खतरे में है और इसे बचाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा. आजाद ने दावा किया कि आगामी चुनाव में बरेली की सभी सीटों पर आजाद समाज पार्टी विरोधियों के दांत खट्टे कर देगी.

ईवीएम को लेकर भी नगीना सांसद ने खड़े किए सवाल 

नगीना सांसद ने ईवीएम को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय से ईवीएम से चुनाव हो रहे हैं लेकिन जनता का उस पर भरोसा नहीं है. ऐसे में चुनाव ईवीएम से हों या बैलेट पेपर से, यह सवाल उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोगों से पूछा.

जातिगत गणना के साथ आर्थिक आंकड़े भी जारी किए जाएं- चंद्रशेखर आजाद

जातिगत गणना पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आखिरी बार यह 1971 में हुई थी. उसके बाद सिर्फ एससी-एसटी की गणना हुई, लेकिन सम्पूर्ण जातिगत जनगणना अब तक नहीं कराई गई. उनकी मांग है कि जातिगत गणना के साथ आर्थिक आंकड़े भी जारी किए जाएं, ताकि साफ हो सके कि किसके पास कितना संसाधन है और कौन-सा वर्ग किस स्थिति में है. उन्होंने कहा कि जातिगत और आर्थिक दोनों तरह की गणना से ही समाज के कमजोर वर्गों को असली न्याय मिल पाएगा और तभी समानता का सपना पूरा होगा.

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget