एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में मेरठ जैसा कांड! पत्नी ने पति की कॉफी में जहर मिलाकर पिलाया

Muzaffarnagar News: अनुज शर्मा की दो साल पहले ही गाजियाबाद की पिंकी से शादी हुई थी, शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा रहता था. इसके बाद पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठा लिया.

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में भी मेरठ जैसा ही मामला देखने को मिला है. जहां पत्नी को दूसरे शख्स से बात करने से रोकने पर पत्नी को इतना गुस्सा आ गया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया और अपने पति की जान लेने तक की कोशिश की. आरोपी महिला ने पति की कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

घटना मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भगेला गांव की बताई जा रही है. जहां रहने वाले अनुज शर्मा की दो साल पहले गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली पिंकी उर्फ सना से शादी हुई थी. अनुज मेरठ के अस्पताल में काम करता है. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. बताया जा रहा है कि पिंकी मोबाइल पर किसी शख्स से बात करती थी. ये बात पति को पसंद नहीं थी. इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. 

पति की कॉफी में मिलाया जहर
दोनों के बीच कई बार झगड़ा इतना बढ़ गया था बात मारपीट और पुलिस थाने तक भी पहुंची, लेकिन पुलिसवालों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया. आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था. इसके बाद पिंकी ने पति को रास्ते से हटाने का ही मन बना लिया और 25 मार्च को पिंकी ने पति अनुज की कॉफी में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिसे काकर उसकी तबीयत बिगड़ गई.

अनुज की तबीयत बिगड़ते ही परिजन उसे खतौली के अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उसका इलाज चल रहा है. अनुज के परिजनों ने इस मामले में पत्नी पिंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि थाना खतौली के ग्राम भंगेला से 25 मार्च को सूचना मिली थी कि एक पत्नी सना उर्फ पिंकी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिला दे दिया है. इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित अनुज के परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई अमल में ली जा रही हैं.  

ईद की नमाज पर संभल में इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पुलिस ने जारी किए आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget