एक्सप्लोरर

Eid Prayer: ईद की नमाज पर संभल में इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पुलिस ने जारी किए आदेश

Eid Prayer in Sambhal: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में ईद की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं. पुलिस ने दो चीजों पर सख्ती से पाबंदी के आदेश दिए हैं.

Sambhal News: उत्तर प्रदेश स्थित संभल में ईद की नमाज के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. ईद की नमाज से पहले पुलिस की ओर से दो चीजों पर स्पष्ट पाबंदी के आदेश दिए गए हैं.

संभल के एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा कि ईद के दौरान संभल में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं. लाउडस्पीकर की भी अनुमति नहीं दी जाएगी. ए एस पी श्रीशचन्द्र ने कहा की आज हमने कोतवाली परिसर में पीस कमेटी के लोगो की मीटिंग कराई जिसमे सभी धर्मो मजहबों के लोग शामिल हुए थे सभी को अवगत कराया गया है कि ईद पर सड़कों पर नमाज़ नहीं होगी ईदगाह और मस्जिदों के अंदर परिसर में ही नमाज़ अदा करें, सड़कों पर या छतों पर किसी को भी नमाज़ नहीं पढ़ने दी जाएगी. परम्परागत रूप से नमाज़ अदा की कराई जाएगी और बिजली पानी की व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी और हमें उम्मीद है की आगामी सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे.

पीस कमेटी की मीटिंग में पुलिस प्रशासन के निर्देश हैं कि ईद पर नमाज सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी. कहा गया कि नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर परिसर में ही होगी. सड़कों पर या छतों पर किसी को नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी. नमाज परंपरागत रूप से  अदा की जाएगी. 

एसडीएम ने क्या कहा?
वहीं एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि लोगों से त्योहारों पर आपसी सौहार्द के साथ ईद, नवरात्रि मनाने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि ईद की नमाज चबूतरों या सड़क पर नहीं होने दी जाएगी. लाउडस्पीकर की इजाजत भी नहीं दी जाएगी.

सीएम योगी के मुस्लिम सुरक्षित वाले बयान पर सपा ने लगाई सवालों की झड़ी, कहा- मुसलमान त्योहार नहीं मना पा रहे

मेरठ में भी एक्शन की चेतावनी
संभल के अलावा मेरठ में भी सड़क पर ईद की नमाज पर सख्त कार्रवाई होगी. एसपी सिटी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. वहीं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात, सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. नमाजियों की निगरानी CCTV, ड्रोन और लोकल इंटेलिजेंस से होगी. जानकारी के मुताबिक मेरठ में पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त होंगे.

 पुलिस ने अपील की है कि सड़कों पर नमाज न पढ़ें. बता दें  पिछले साल 200 लोगों पर आदेश न मानने की वजह से मुकदमा हुआ था 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget