एक्सप्लोरर

UP News: मुजफ्फरनगर में डीजे पर डांस को लेकर दंगल, बारात में जमकर चले लाठी- डंडे, कई बाराती घायल

Muzaffarnagar News: बारात में मारपीट की इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जो इस समय जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Muzaffarnagar Wedding Clashed: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में डीजे को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर लाठी- डंडे चले. जिसके चलते बारात में आया एक युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद घायल युवक को जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वही पर पीड़ित परिजनों द्वारा इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है. इस मारपीट की घटना के समय किसी गांव के ग्रामीण ने अपने मोबाइल में ये पूरा मामला कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

बता दें दरअसल मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है जहां सत्येंद्र कश्यप की दो बेटी रश्मि और साक्षी की शादी समारोह का कार्यक्रम था. जिसके चलते मुजफ्फरनगर के जौला गांव और सहारनपुर जनपद के टिकरोल गांव से बारात आई हुई थी. उसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बारातियों में विवाद हो गया था जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे. जिसमें एक बराती युवक जहां गंभीर रूप से घायल हो गया था तो वहीं बारात में आई कुछ महिलाओं को भी मामूली चोट आना बताया जा रहा है. मारपीट की इस घटना के बाद घायल युवक को परिजनों द्वारा जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं इस मामले को लेकर सत्येंद्र कश्यप द्वारा बुढ़ाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बारात में मारपीट की इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जो इस समय जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि कल दुर्गापुर गांव में एक बारात आई थी और उस बारात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था उसमें एक लड़के को चोट आई है. जिसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज हो गई है इस संबंध में जो कि यह सब लोग घराती बराती थे तो समझौते की बात भी आ रही है. अगर समझौता हो जाएगा तो कोई बात नहीं वरना इसमें वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: 'सपा को न तुम्हारे पुरखे खत्म कर पाए, न तुम कर पाओगे', नरेश उत्तम पटेल ने क्यों कही ये बात?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget