एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

झड़प के दौरान श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गये और बीच-बचाव करने की कोशिश में उनका बेटा रमेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उन्हें बचाने गया उनका बेटा हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात काकरोली थाना क्षेत्र के कादी निजामपुर गांव में हुई. पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जांच अधिकारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान श्यामलाल (60) के रूप में हुई है, जबकि उनके बेटे रमेश को गंभीर चोटें आई हैं.

क्या बोली पुलिस
देवेंद्र कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.” पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर सौरभ और विनोद कुमार नाम के लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था लेकिन बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई तथा दोनों समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर कथित रूप से लाठियों से हमला कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, झड़प के दौरान श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गये और बीच-बचाव करने की कोशिश में उनका बेटा रमेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बताया, “मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

यूपी में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

अवैध संबंधों के कारण हुआ
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और तनाव को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर श्रवण, शिवकुमार, नितिन और आकाश को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि विवाद मृतक श्यामलाल के भतीजे और आरोपी श्रवण की पत्नी के बीच अवैध संबंधों के कारण हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget