एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: खतौली में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, पार्टी नेता संगीत सोम ने किया एकतरफा जीत का दावा, बताई वजह

Khatauli by-election: संगीत सोम ने कहा, BJP का हर एक कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी और CM Yogi Adityanath के नाम पर वोट देता है. हमारे लिए सब चुनाव बराबर होता है.

Khatauli assembly by-election: यूपी में जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा का उपचुनाव (Khatauli By Poll) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव को अपनी आन-बान-शान बना लिया है और इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें कि आज यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) इस उपचुनाव में अपने प्रत्याशी राजकुमार सैनी (Rajkumar Saini) के समर्थन में वोट मांगने के लिए जनसभा भी करेंगे. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने हर समाज को साधने के लिए अपना एक नेता या मंत्री लगा रखा है.

इसी क्रम में खतौली विधानसभा क्षेत्र के मुजाहिद पुरा गांव में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता ठाकुर संगीत सोम (BJP leader Sangeet Som) और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बृजेश सिंह (Minister of State Brijesh Singh) ने मंगलवार को समाज के मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पहले की सरकारों पर जमकर हमला बोला. संगीत सोम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर वोट देता है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए कोई उपचुनाव नहीं होता है, सब चुनाव बराबर होता है. भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी.

चंद्रशेखर आजाद ने अपने जन्मदिन पर खतौली वासियों से विधानसभा उपहार में मांगी है. इस सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि कोई बात नहीं है, यह तो अपनी-अपनी सोच है. कोई क्या मांग रहा है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं और उनके सपनों में भी कमल का फूल ही दिखाई देता है. कमल के फूल के अलावा वोट नहीं देंगे.

बीजेपी नेता विक्रम सैनिक के व्यवहार के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और वह दिल के बहुत साफ हैं. हमारा प्रत्याशी सीधा और सज्जन है. उन्होंने मदन भैया के साथ तुलना करते हुए कहा कि उससे लाख अच्छा है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है. भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनाव हल्का नहीं है. बीजेपी हर चुनाव के लिए मेहनत करती है.

2024 के सेमीफाइनल वाले सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि यह चुनाव किसी का सेमीफाइनल नहीं है. यह 2022 का चुनाव है और 22 में ही जीतेंगे. भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गजों के चुनाव मैदान में होने के सवाल पर संगीत सोम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरीके से चुनाव लड़ती है उसी तरीके से चुनाव लड़ेगी और जीत कर जाएगी.

UP By-Election: उपचुनाव में वोटिंग से पहले अखिलेश यादव को एक और झटका, बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व मंत्री

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget