एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: BKU कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग शुरू, राकेश टिकैत बोले- अब ट्रैक्टर, ट्विटर और टैंक से देश चलेगा

Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत ने कहा, हम सिखाएंगे कि आंदोलन में कैसे हमको चलना है. अगर ट्रैक्टर भी चलेंगे तो एक ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर में 20-25 मीटर की दूरी रहे. आज इसकी शुरुआत हुई है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में गुरुवार से भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के कार्यकर्ताओं की नगर में स्थित कार्यालय पर ट्रेनिंग शुरू हो गई है. इस ट्रेनिंग में कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि अधिकारियों से मिलकर कैसे बातचीत करनी चाहिए, ट्रैक्टर और दुपहिया वाहनों से कैसे चलना चाहिए और लागू ड्रेस कोड में कैसे रहना चाहिए. दरअसल गुरुवार को सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) नगर के सर्कुलर रोड पर स्थित अपने आवास से बुलेट पर सवार होकर महावीर चौक स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को सिखाया गया कि दुपहिया वाहनों पर कैसे चलना चाहिए. 

बुलेट क्रांति की जरूरत-टिकैत
इसके बाद कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को गमछा, टोपी और बिल्ले भी वितरित किये गए. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, देश में एक बुलेट क्रांति की जरुरत है और अब देश ट्रैक्टर, ट्विटर और टैंक से चलेगा. बता दें कि बीते 23 अक्टूबर को राकेश टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड लागू करके ये घोषणा की है कि अब कोई भी कार्यकर्ता बैगर गमछा, टोपी और बिल्ले के ना तो किसी अधिकारी से मिलेगा और ना संगठन की मीटिंग में ही हिस्सा लेगा. आज से कार्यकर्ताओं के लिए इसकी ट्रेनिंग शुरू की गई है.

क्या कहा राकेश टिकैत ने
राकेश टिकैत ने बताया कि, पहले दिन ड्रेस कोड की ट्रेनिंग होगी, किसान भवन में आए हैं और जब ड्रेस रहेगी तो कितनी दूरी पर आदमी को रहना है अगर मोटरसाइकिल से चले तो कितनी दूरी पर रहना है और ट्रैक्टर से ट्रैक्टर की कितनी दूरी होनी चाहिए यह सब भी सिखाना पड़ेगा. हम किसी भी आंदोलन में जायें तो एक ट्रैक्टर जब चला जाए तब दूसरा ट्रैक्टर उसकी जगह पर आए. धीरे-धीरे इसकी ट्रेनिंग होगी और हमें विश्वास है कि 1 साल में हम इन सब चीजों में कामयाब हो जाएंगे. 

टिकैत ने कहा कि, अभी यहां पर हम उनको सिखाएंगे और परेड होगी. परेड में इनको सिखाएंगे कि कैसे हमको चलना है, जैसे आज हम बुलेट पर आए हैं तो लोग दो लाइन में चले हैं. लोग एक के पीछे एक चले और बीच में 3 से 4 मीटर की दूरी रही. अगर ट्रैक्टर भी चलेंगे तो एक ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर में 20, 25 मीटर की दूरी रहे. यह सारी चीजें हमको इन्हें बतानी पड़ेंगी. आज इसकी शुरुआत हुई है. अब देश ट्रैक्टर, ट्विटर और टैंक से चलेगा. देश में एक बुलेट क्रांति की जरूरत है. सीमा पर जवान बुलट क्रांति का प्रयोग करेगा और हम यहां पर ट्विटर का प्रयोग करेंगे.

UP By-Elections: क्या सपा ने बदल ली अपनी पुरानी रणनीति? अब उपचुनाव में प्रचार करने उतरेंगे अखिलेश यादव!

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget