एक्सप्लोरर

IIT में दाखिले के लिए परेशान दलित छात्र को सुप्रीम कोर्ट से मिली मदद, जारी करेगा नोटिस

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में दलित छात्र आईआईटी में सीट मिलने पर भी फीस की कमी चलते एडमिशन नहीं ले पाया. सुप्रीम कोर्ट ने उसकी मदद का भरोसा दिया है.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक छात्र को आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की सीट राउंड वन में अलॉट हुई थी लेकिन, समय पर फीस न जमा करने के चलते इस छात्र को एडमिशन नहीं मिल पाया. जिसके पीड़ित छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट ने उसकी मदद का पूरा भरोसा दिया है. 

मुजफ्फरनगर के खतौली में टिटोडा गांव के रहने वाले राजेंद्र के बेटे को अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की सीट मिली थी. अतुल ने समय पर अपने डॉक्यूमेंट तो जमा कर दिए लेकिन फीस सबमिट होने से पहले ही कॉलेज की वेबसाइट ऑटोमेटिक लॉग आउट हो गई, जिसकी वजह से उसका एडमिशन रुक गया.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया मदद का भरोसा
अतुल ने इसके बाद कोर्ट की शरण ली. उसने पहले मद्रास हाई कोर्ट में केस फाइल किया लेकिन कोर्ट में तारीख नहीं मिलने के बाद वकील की सलाह पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां पर 24 सितंबर को तारीख लगी थी. सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र की पूरी मदद का भरोसा दिया है. इस मामले की अगली तारीख सोमवार 30 सितंबर तय की गई है.

अतुल कुमार गरीब दलित परिवार से है. उसके पिता राजेंद्र फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. अतुल ने अपने भाइयों के साथ गांव में स्थित जीआर पब्लिक स्कूल से आठवीं की कक्षा पास करने के बाद हाई स्कूल गिरजानंद स्कूल खतौली और इंटर शिशु शिक्षा निकेतन से पास करने के बाद कानपुर गहलोत सुपर हंड्रेड इंस्टीट्यूट से तैयारी की हुई है. उसने बताया कि हम फीस का इंतज़ाम कर रहे थे. गांववालों से भी पैसे उधार लिए हैं. लेकिन तब तक फीस जमा करने की समय खत्म हो गया. 

अतुल ने कहा कि इस मामले में 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी, हमने कोर्ट में अपनी बात रखी है. कोर्ट ने हमें पूरी मदद का भरोसा दिया है. 30 सितंबर को इस मामले में फिर से सुनवाई होगी. अमित के पिता दैनिक मजदूर हैं और टेलर का काम भी करते हैं. उसने कहा कि वो इंजीनियर बनना चाहता है. 

इनपुट- अभिषेक बेनीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget