एक्सप्लोरर

UP Election: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत से मुलाकात पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, चुनाव में समर्थन को लेकर कही ये बात

UP Elections: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले वसेना नेता संजय राउत आज दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां वे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की.

UP Assembly Election 2022: शिवसेना नेता संजय राउत आज दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां वे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रिय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मिलने उनके आवास पहुंचे. उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले संजय राउत और राकेश टिकैत की मुलाकात के कई राजनितिक मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन संजय राउत ने साफ कर दिया है कि वे केवल किसानों के हित में राकेश टिकैत से मिलने आए हैं, यूपी चुनाव में उनका समर्थन लेने नहीं आए हैं. 

टिकैत आवास पर संजय राउत ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 100 से 50 सीट पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस आगे आकर बात करती है तो हम भी गठबंधन को तैयार हैं. संजय राउत ने 2022 चुनाव को बैलेट से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि हमें ईवीएम मशीन पर भरोसा नहीं है.

संजय राउत ने कही ये बात

मीडिया से बात करने से बचते हुए राकेश टिकैत और संजय राउत एक बंद कमरे में पहुंच गए. कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना नेता संजय राउत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए उनसे समर्थन मांग सकते हैं. इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'हमारी लड़ाई बीजेपी से है. शिवसेना आम आदमी की पार्टी है. इस चुनाव में हम 50 से 100 सीटों पर बिना गठबंधन अपने प्रत्याशी उतारेंगे.' उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत बड़े किसान नेता हैं. पश्चिमी यूपी में किसानों के मुद्दे प्रमुख हैं. इन मुद्दों पर टिकैत से बातचीत होगी. 

संजय राउत ने साफ कहा कि हमें यूपी में चुनाव लड़ना है तो किसानों का आर्शीवाद चाहिए. बता दें कि किसान आंदोलन के वक्त संजय राउत मुंबई से गाजीपुर बॉर्डर पर आए थे. वह धरना दे रहे किसानों से मिले थे और उनकी मांगों को शिवसेना की तरफ से समर्थन भी दिया था. इस दौरान संजय राउत और राकेश टिकैत की मुलाकात हुई थी. किसान आंदोलन के बाद यह दूसरा मौका है जब संजय राउत, टिकैत से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे चंद्रशेखर रावण, अखिलेश से हो सकती है मुलाकात

UP Election 2022: 'योगी जहां से सांसद हैं, वहां से लड़ने लायक नहीं रहे', अयोध्या से चुनाव लड़ने की खबर पर SP का तंज

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget