एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: किसानों की मांगों को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा एलान, जिला प्रशासन को दी ये चेतावनी

Muzaffarnagar News: राकेश टिकैत ने कहा कि 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर में किसानों के मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा. ये धरना तब तक चलता रहेगा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी.

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों को लेकर बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर (Mujaffarnagar) के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में किसानों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा. इस धरने के जरिए जिला प्रशासन के सामने किसानों की बात रखी जाएगी. जिला प्रशासन जितनी जल्दी उनकी मांगों को हल करेगा, उतनी जल्दी ही ये धरना खत्म होगा, नहीं तो ये धरना ऐसे ही चलता रहेगा.

दरअसल, 26 जनवरी को हरियाणा के जींद में संयुक्त किसान मोर्चा की होने वाली महापंचायत को लेकर राकेश टिकैत अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. जिसके चलते आज वह मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में किसानों के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वो 26 जनवरी को हरियाणा के जिंद में होने जा रही संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत की तैयारी में वह लगे हुए हैं. वहीं जल्द ही मुजफ्फरनगर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा. 

28 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को जहां यूपी के 14 जिलों से किसान जिंद में पहुंचेंगे तो वहीं मुजफ्फरनगर जनपद में भी किसान सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में किसानों का धरना शुरू होगा. इस धरने में गन्ने का भुगतान, बिजली के दाम, आवारा पशुओं की समस्या और जमीन अधिग्रहण सहित कई मुद्दे उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जितनी जल्दी उनकी मांगों को पूरा करेगा उतना जल्दी ही ये धरना समाप्त होगा, नहीं तो ये चलता रहेगा. 

26 जनवरी को जींद में होगी महापंचायत

राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को जींद में एक बड़ा प्रोग्राम होगा, जिसकी तैयारी के लिए वो यहां आए हैं. इसे लेकर क्या-क्या तैयारियां की गई है इसकी जानकारी हम लोगों को दे रहे हैं. 13 जिलों में ज्यादातर तो लोग जींद जाएंगे और जो मार्च होगा वो आप अपने क्षेत्र में निकाल सकते हैं. जो लोग यहां पर रहेंगे वो अपने क्षेत्र में डीएम, तहसीलदार के यहां मार्च ले जा सकते हैं. वहीं उन्होंने 28 जनवरी से मुजफ्फरनगर में गन्ने का भुगतान, गन्ने का रेट, बिजली की समस्या, मीटर, आवारा पशु जो जमीन अधिग्रहण, जो लोग हमारे जेल में बंद है इन तमाम मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे. 

अनिश्चितकालीन धरने के दौरान वो लगातार अधिकारियों से बातचीत जारी रहेगी. अधिकारी जितने दिन में समाधान कर देंगे इतने दिनों तक ही ये धरना चलता रहेगा.

ये भी पढ़ें- UP Politics: शिवपाल यादव के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, 'दो मुहा सांप' का जिक्र करते हुए दिया जवाब

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget