एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: हिन्दू वेश-भूषा में घूम रहे 6 संदिग्ध गिरफ्तार, मोर पंख, भभूत सहित कई सामान बरामद

Muzaffarnagar Fake Baba: पुलिस ने फर्जी बाबाओं का भंडाफोड़ करते हुए साधु के वेश में घूम रहे 6 मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड और अन्य सामग्री बरामद हुई है.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में थाना ककरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिन्दू वेश-भूषा धारण कर फर्जी आधार कार्ड के सहारे घूम रहे 6 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड समेत धार्मिक चिह्नों और चंदा वसूली से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है.

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई और थानाध्यक्ष ककरौली जोगिन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई.

साधु-संतों की वेशभूषा में घूम रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार  सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग हिन्दू साधु-संतों के वेश में क्षेत्र में घूम रहे हैं. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ लिया. इससे पहले इसी गिरोह के एक अन्य सदस्य को 4 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

पूछताछ में हुआ चौकाने वाला खुलासा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकील, शौकीन, इकबाल, सजील, अय्युब और हनीश के रूप में हुई है. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फर्जी नाम-पते और नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी आधार कार्ड, लोहे की चेन, सारंगी, डमरू, खंजड़ी, कलावा, चंदे की रसीदें, मोर पंख की छड़ी, पीतल का कड़ा, कपड़े, अहदनामे और भभूत सहित अन्य सामान बरामद किया है.

आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सचिन चौधरी, देवकी नन्दन, दिनेश सिंह सहित थाना ककरौली पुलिस टीम शामिल रहे. फिलहाल मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से साधु का वेश धारण कर भिक्षावृत्ति करने वालों के लिए सख्त संदेश देने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: Bahraich News: घाघरा नदी पर बना 'संजय सेतु' दो महीने तक रहेगा बंद! गोंडा समेत इन जिलों के लोग होंगे प्रभावित

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget