एक्सप्लोरर

दोस्त की प्रेमिका पर मिलने का बनाया दबाव, प्रेमी ने गुस्से में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

UP News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दोस्त उसकी प्रेमिका और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक युवक को अपनी दोस्त की गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करना भारी पड़ा है. लड़की ने जब यह बात अपने प्रेमी से बताई तो वह आग बबूला हो गया. इसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दरअसल, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में स्थित जंगल से दो दिन पहले एक युवक का शव खून से लथपथ हालात में पुलिस को मिला था. मृतक की पहचान अनुज खानपुर के रूप में हुई थी, इस ब्लाइंड मर्डर की जब पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश की तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए.

पुलिस को पता चला कि मृतक अनुज के दोस्त अक्षय का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोस्ती में दगा कर मृतक युवक अनुज ने अक्षय के मोबाइल से उसकी प्रेमिका के कुछ फोटो और मोबाइल नंबर अपने मोबाइल में ले लिया थे.

युवती पर बना रहा था मिलने का दबाव

इसके बाद अनुज लगातार उस युवती को फोन कर मिलने का दबाव बनाता था. युवती ने इससे परेशान होकर जब अपने प्रेमी अक्षय को सारी बात बताई. इसके बाद अक्षय ने अनुज को समझने की कोशिश की. जब अनुज नहीं माना तो अक्षय ने अपनी प्रेमिका सहित अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर अनुज की हत्या की साजिश रच डाली.

सुनसान जगह पर बुलाकर की हत्या

इसी साजिश के तहत 20 जुलाई की देर शाम अक्षय की प्रेमिका ने अनुज को फोन कर कावड़ देखने के बहाने गुरुकुल स्कूल के पीछे बंद पड़े शराब के ठेके पर बुलाया. वहाँ पहले से मौजूद अक्षय ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनुज की चाकू से निर्मम हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

इस मामले में पुलिस ने आज कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की है. इनमें मुख्य आरोपी प्रेमी अक्षय उसकी प्रेमिका उसके तीन दोस्त दीपक, अमन और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये हैं.

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल किए सीज

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि, 20 जुलाई 2025 को थाना मंसूरपुर क्षेत्र के खानुपुर गांव में एक युवक का शव मिला था. घटना के अनावरण के लिए सीओ खतौली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इस टीम ने 48 घंटे के अंदर अंदर घटना का खुलासा किया है. मर्डर केस में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों के मोबाइल सीज किए गए हैं, जो डाटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक के लिए भेजे जाएंगे.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget