एक्सप्लोरर

Anti Corruption Team: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा, किसान ने की थी शिकायत 

Muzaffarnagar: एंटी करप्शन की टीम किसान की शिकायत पर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में लेखपाल के घर पहुंची और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया है.

Muzaffarnagar Anti Corruption Team: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मेरठ (Meerut) से आई एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption Team) ने एक चकबंदी लेखपाल (Lekhpal) को किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट पीड़ित किसान (Farmer) की शिकायत पर मुजफ्फरनगर पहुंची. इसके बाद टीम थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साईं धाम मंदिर के निकट आरोपी चकबंदी लेखपाल जनेश्वर के आवास पर पहुंची. यहां लेखपाल ने किसान को अपने घर बुलाकर उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत ली तो एंटी करप्शन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को रंग हाथों दबोच लिया. एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाई, जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. 

20 हजार की रिश्वत ले रहा था लेखपाल 
मेरठ एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है. यहां एंटी करप्शन की टीम एक किसान परवेज आलम की शिकायत पर लेखपाल जनेश्वर के घर पहुंची और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. लेखपाल किसान से उसकी जमीन की पैमाइश के बदले 20 हजार की रिश्वत ले रहा था. 

अधिकारी कर रहे थे परेशान 
दरअसल, उत्तराखंड के रुड़की निवासी किसान परवेज आलम की जमीन मुजफ्फरनगर जिले के थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव गोधना में है, जहां चकबंदी भी चल रही है. किसान परवेज आलम का आरोप है कि उसकी जमीन पहले तो कम कर दी गई और पैमाइश के बदले उससे भारी रकम की वसूली की गई. जिसमें लेखपाल जनेश्वर और कानूनगो भी शामिल हैं. चकबंदी विभाग के अधिकारियों की तरफ से उसे काफी समय से परेशान किया जा रहा था और उससे 50 हजार रुपयों की डिमांड की जा रही थी.

पुलिस ने भेजा जेल 
मामला तय हो गया, जिसके बाद पीड़ित किसान परवेज आलम एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट के पास पहुंचे. जिसके बाद एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साईं धाम मंदिर के निकट स्थित लेखपाल जनेश्वर के मकान पर पहुंचकर उसे किसान से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. एंटी करप्शन टीम की ओर से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस ने आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:

Anand Giri: नोएडा के इस आश्रम में भी पहुंचा था आनंद गिरि, की थी कब्जा करने की कोशिश

UP Election 2022: राकेश टिकैत बोले- योगी आदित्यनाथ का 'प्रमोशन' कर बनाया जाए प्रधानमंत्री

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget