एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में तीन बाइक सवार शिवभक्तों को टैम्पू ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

UP News: यूपी के मुज़फ्फरनगर में एक बाइक सवार तीन शिवभक्तों को एक टैम्पू ने टक्कर मार दी. जिनमें से दो की दर्दनाक मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में सोमवार सुबह एक बाइक सवार तीन शिवभक्तों को एक टैम्पू ने टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है. जहां दो शिवभक्तों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, घटना छपार थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है जहां हरियाणा के फ़रीदाबाद निवासी एक बाइक सवार तीन युवक हरिद्वार से जल लेने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान एक अनियंत्रित टैम्पू  ने उन्हें टक्कर दी जिसके बाद टैम्पू का ड्राइवर टैम्पू को छोड़कर मौके से फ़रार हो गया. तो वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दो युवक सौरभ राणा और योगेश की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं एक युवक प्रदीप पाण्डे को गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया.

पुलिस ने छोटे टैम्पू को कब्जे में लिया
जानकारी के मुताबिक टैम्पू को जहां पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तो वहीं मृतक शिवभक्तों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि छपार थाना को सूचना मिली थी की एक मोटरसाइकिल और छोटा  टैम्पू आपस में भिड़ गये है. मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे. सौरभ राणा , योगेश और प्रदीप ये तीनो ही फ़रीदाबाद के रहने वाले है. ये तीनो हरिद्वार से बाइक पर जल लेने के लिए जा रहे थे.

सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, उपचार के दौरान सौरभ और योगेश की जहां मौत हो गई तो वहीं तीसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है.  टैम्पू को कब्ज़े में ले लिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी, जिसके चलते उनकी शिकायत पर मामले में मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-

UP में 11 अगस्त के बाद विधानपरिषद में और मजबूत होगी BJP! दो और सीटों पर जीत तय

JEECUP Results 2022: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget