एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: उपचुनाव की वोटिंग से पहले बांटी गई शराब और पैसे, पुलिस ने 6 लोगों को भेजा जेल

Muzaffarnagar News: डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए पैसे और शराब बांट रहे हैं और इसी आधार पर जांच अभियान चलाया गया.

Khatauli By-election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले के खतौली (Khatauli) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले पैसे और शराब बांटने के आरोप में पुलिस ने रविवार को यहां छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 51,000 रुपये भी जब्त किए गये हैं, जो कथित तौर पर एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में वितरण के लिए थे.

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक विशेष उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए पैसे और शराब बांट रहे हैं और इसी आधार पर जांच अभियान चलाया गया. राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मवीर सिंह, सुखबीर सिंह, दीपचंद, पुनीत कसाना, अरुण कुमार और गौतम को मामले में गिरफ्तार किया गया, जिन पर उम्मीदवार के पक्ष में पैसा और शराब बांटने का आरोप है.इनकी गिरफ्तारी दो अलग-अलग स्थानों से की गयी.

इतना सामान किया बरामद 
पुलिस ने कहा कि उनके पास से 51,000 रुपये और नकदी के कथित वितरण के विवरण वाला एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. इस संबंध में उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171 एच (चुनाव लड़ रहे किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में अवैध भुगतान) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

खतौली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी को अदालत से सजा सुनाये जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहा है.

उपचुनाव के लिये सोमवार पांच दिसंबर को मतदान होगा. बीजेपी ने यहां विक्रम की पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके मुकाबले राष्‍ट्रीय लोकदल के मदन भैया समाजवादी पार्टी के समर्थन से चुनाव मैदान में हैं. खतौली में कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. हालांकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव से दूरी बनाए रखी है. 

यह भी पढ़ें:-

UP By-Election 2022: यूपी में तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच शाम छह बजे तक होगा मतदान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget