एक्सप्लोरर

UP: मुजफ्फरनगर में लापता व्यापारी की गंग नहर से मिली लाश, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक व्यापारी का शव गंग नहर से बरामद हुआ है. मृतक मोबाइल का कारोबार करते था. इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में उस समय सनसनी फैल गयी, जब सोमवार से लापता एक व्यापारी का शव मंगलवार को गंग नहर से बरामद हुआ. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शरुआती जांच में मामला पैसे को लेकर लेनदेन में हत्या होना बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक मृतक मोबाइल का कारोबार करते था. इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक मोबाइल व्यापारी नवीन मित्तल (45) का शव भारतीय कॉलोनी के पास गंग नहर से बरामद किया गया. नयी मंडी थाना के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद भगेल ने बताया कि इस सिलसिले में दुकानदार नमन जिंदल और उसके सहायक आतिश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

बकाया मांगने पर हुई थी बहस

उन्होंने  बताया कि यह घटना उस समय हुई जब नवीन मित्तल नमन जिंदल की दुकान पर बकाया दो लाख रुपये लेने गए थे. दुकानदार द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और इसी दौरान सोमवार रात को नवीन मित्तल की कथित तौर पर हत्या कर दी गई.

थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र भगेल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शव बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आरोपियों ने स्वीकार किया अपना जुर्म

वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी दुकानदार ने कबूल किया कि नवीन मित्तल की गला घोंटकर हत्या की गई थी. पुलिस ने दावा किया कि शव को नहर में फेंक दिया गया था.

उधर, नवीन मित्तल के परिजनों का बुरा हाल है. किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि इस तरह से नवीन की हत्या हो जाएगी. उन्होंने आरोपियों की कड़ी सजा की मांग की है, जबकि इस घटना पर व्यापारी संगठनों ने भी आक्रोश जताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget