एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग का मामला, माता-पिता ने अविवाहित गर्भवती बेटी की हत्या कर शव नदी में फेंका

Muzaffarnagar Honor Killing: इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में माता-पिता ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को पास की नदी में फेंक दिया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक दंपती के अपनी अविवाहित गर्भवती बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव को नदी में फेंकने का मामला सामने आया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले में आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के गोयला गांव में शनिवार को बिजेंद्र और उसकी पत्नी कुसुम ने अपनी अविवाहित गर्भवती बेटी (19) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को नदी में फेंक दिया.

अधिकारी के मुताबिक, हत्या इसलिए की गई, क्योंकि युवती ने अपने प्रेमी राहुल के खिलाफ अदालत में बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने पत्रकारों को बताया कि बिजेंद्र और कुसुम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. सुमन के अनुसार, युवती के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता से पूछताछ की. एसपी के मुताबिक, पूछताछ में माता-पिता ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को पास की नदी में फेंक दिया गया.

सुमन ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, युवती एक साल पहले गांव में ही रहने वाले अपने प्रेमी राहुल के साथ भाग गई थी. उसने बताया कि पुलिस ने राहुल के कब्जे से युवती को बरामद करने के बाद उसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया था. राहुल इस समय जेल में बंद है. अपहरण के मामले में गवाही के लिए अदालत में 26 अगस्त की तारीख तय थी. पुलिस के मुताबिक, माता-पिता ने युवती से अपहरण के मामले के समर्थन में अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा था, लेकिन उसने राहुल के खिलाफ बयान दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज माता-पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी.

Seema Haider: साध्वी प्राची ने सीमा हैदर और उसके बच्चों को लेकर कर दी बड़ी मांग, नागरिकता को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget