एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में मंदिर में घुसकर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़, कई मूर्तियां खंडित, इलाके में तनाव

Muzaffarnagar News: मुज़फ्फरनगर में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की और मंदिर में रखी मूर्तियाँ खंडित कर दीं. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया. जब एक मंदिर में घुसकर कुछ अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियां खंडित कर दीं. जिसके बाद मंदिर के पंडित ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई. आसपास के लोगों ने मौके से एक आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली. इस घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आरोपी युवक के भीड़ से छुड़ाया. 
 
मंदिर में रखी मूर्ति को किया खंडित
ये मामला तितावी थाना क्षेत्र के बघरा कस्बे में स्थित शिव मंदिर का है, जहाँ आज सुबह कुछ शरारती युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया. घटना के बाद आसपास के लोगो ने मौके से एक युवक याकूब को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंच वहां पहुंच गई और जैसे-तैसे आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और फिर हिरासत में ले लिया. 

घटना के बाद इलाके में तनाव
इस घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ के साथ कई हिन्दू संगठन भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. घंटों चले हंगामे के बाद किसी तरह आलाधिकारियों ने भीड़ को शांत कराया और सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. 
 
पुलिस ने दी ये जानकारी
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. एसपी ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को बघरा कस्बे में स्थित शिव मंदिर में एक मूर्ति को खंडित करने की सूचना मिली थी, वहां पर मूर्ति को खंडित करते समय एक व्यक्ति को पकड़ा भी गया है. इसकी विस्तृत जांच की जा रही है कि इस घटना में और कौन कौन लोग शामिल थे. इस मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है. जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा भी दिया. 
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget