एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में आधी रात बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में रहा खेड़की गांव

Muzaffarnagar News: घटना खेड़की गांव निवासी मिथुन कुमार के घर की है, जहां 4 जुलाई की देर रात करीब 1:20 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके मकान पर कई राउंड फायरिंग की. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

UP News:  उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में एके सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी. इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घंटा पुरकाजी ठना क्षेत्र के गांव खेड़की की है.

दरअसल ये घटना खेड़की गांव निवासी मिथुन कुमार के घर की है, जहां 4 जुलाई  की देर रात करीब 1:20 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके मकान पर कई राउंड फायरिंग की. मिथुन कुमार ने बताया कि बदमाशों ने चेहरा ढका हुआ था और पूरी वारदात उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

वर्तमान प्रधान से बताई रंजिश

मिथुन ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे गांव के वर्तमान प्रधान सोमपाल के साथ उनकी पुरानी रंजिश है. उसने बताया कि सोमपाल के खिलाफ RTI और अन्य शिकायतें दर्ज की थीं, जिसके चलते उन्हें इस वारदात में प्रधान की मिलीभगत का शक है.

पुलिस के मुताबिक पुराना विवाद है वजह

SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिथुन और उनके पड़ोसियों के बीच पुराना विवाद चल रहा है. नवंबर 2024 में मिथुन के भाई अभिषेक पर एक लड़की के चाचा पक्ष के व्यक्ति को गोली मारने का आरोप लगा था, जिसके बाद अभिषेक को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है और दोनों एक ही समुदाय से हैं.

SSP ने कहा कि शुरूआती जांच में फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है, क्योंकि मिथुन के घर के गेट पर गोली के कोई निशान नहीं मिले. मिथुन ने खुद सीसीटीवी फुटेज अपने वकील और कुछ मीडिया हाउस को भेजी थी. पुलिस ने पड़ोसियों पर लगाए गए आरोपों के आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है, जो घटना के समय अपने घर पर मौजूद थे. मामले की गहराई से जांच के लिए एसपी सिटी और सीओ की टीमें लगी हैं.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget