एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बुर्का पहने युवती से दबंगों ने की बदसलूकी, जबरन चेहरे से हटाया नकाब, केस दर्ज

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ कार सवार दबंग बुर्का पहने युवती से बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं और उसका बुर्का हटा देते हैं.

Muzaffarnagar News: पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ कार सवार लोग बाइक पर युवक के साथ बुर्का पहनकर जा रही युवती के साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं. आरोप युवक इनका पीछा करते और फिर उन्हें रोकते है और युवती से दुर्व्यवहार करते हुए जबरदस्ती नकाब हटा देते हैं.

दबंग जब महिला से बदसलूकी करते हैं तो कार सवार युवकों में से एक इस घटना का वीडियो बनाता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

युवती के चेहरे से जबरन हटाया बुर्का

ये घटना दो दिन पहले नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी की बताई जा रही है जब एक युवक बुर्का पहने युवती को अपनी बाइक से लेकर जा रहा था.  इसी दौरान कार सवार कुछ दबंग युवक उनका पीछा करते हैं और बाइक सवार युवक-युवती को बीच सड़क पर रोक कर लेते हैं. इसके बाद वो बुर्का पहने युवती के चेहरे से नकाब को हटाने को कहते हैं जब वो बुर्का नहीं हटाती तो उससे बदसलूकी करते हैं और उसके चेहरे से बुर्का हटा देते हैं. इस दौरान कार सवार में से एक युवक लगातार पूरी घटना को मोबाइल में कैद करता है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. 

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पीड़ित युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे या फिर दोस्त. पुलिस कार सवार युवकों की भी पहचान नहीं कर पाई है. पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपी युवक कौन थे? 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि थाना नई मंडी क्षेत्र से सोशल मीडिया पर एक वीडियो का संज्ञान लिया गया है, इसमें बुर्का पहने युवती से दुर्व्यवहार की बात सामने आई है. इस मामले में आवेदक ने थाने पर शिकायत की है. थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो अज्ञात व्यक्ति पीछा कर रहे थे उनके संबंध में जानकारी की जा रही है एवं जब उनके नाम संज्ञान में आएंगे तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Shaista Parveen: विदेश फरार होने की फिराक में शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम? अब जारी हुआ ये नोटिस, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
UP News: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
लखनऊ: यूपी में होमगार्ड जवानों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, सरकार ने 5 लाख रुपये की दी मंजूरी
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा
UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget