एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत का गरमाया मामला, आज मुजफ्फरनगर में पंचायत, करारा जवाब देने की तैयारी!

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का-मुक्की के विरोध में आज मुजफ्फरनगर में बड़ी पंचायत बुलाई गई है. जिसमें भाकियू आगे की रणनीति तैयार करेगी.

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की और उनके सिर से पगड़ी गिराने का मामला गरमा गया है. जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. इस मामले को लेकर आज मुजफ्फरनगर में किसानों की एक बड़ी पंचायत को बुलाया गया है. जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी. ये पंचायत शनिवार को जीआईसी मैदान में बुलाई गई है. इस पंचायत में बड़ी संख्या में किसान नेताओं को आने का अनुमान हैं. किसानों की पंचायत को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है.

मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हुई इस धक्का के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है. इस घटना के बाद उन्होंने शुक्रवार को ही अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि वो घटना के विरोध में शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. इस बीच में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी बैठक में शामिल हुए, जिसके बाद फैसला हुआ कि पहले शनिवार को पंचायत बुलाई जाएगी. जिसमें आगे की रणनीति तय होगी. 

राकेश टिकैत से साथ हुई धक्का-मुक्की
दरअसल पूरा विवाद तब शुरू हुआ था, जब राकेश टिकैत पहलगाम में हुए आंतकी हमले के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. ये कार्यक्रम मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल में आयोजित किया गया है. राकेश टिकैत जब यहां पहुंचे तो उन्हें वहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और मंच से झंडे लहराते हुए उनका विरोध किया. इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसमें उनके सिर से पगड़ी उतर गई. इस घटना के बाद राकेश टिकैत भड़क गए. उन्होंने मंच से यहां तक कह दिया कि ये कुछ नए हिन्दू बने हैं, जो नागपुरिया मानसिकता के लोग है और देश को बांटने का काम कर रहे है. 

राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक शुक्रवार से ही उनके घर पर जुटने लगे हैं. जिसके बाद भाकियू ने इसका करारा जवाब देने का ऐलान किया है. कार्यकर्ताओं ने चुनौती दी कि वो भविष्य में इससे दोगुनी भीड़ जुटाकर उन्हें करारा जवाब देंगे. वहीं राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद नरेश टिकैत भी भावुक हो गए इस घटना के बाद मुजफ्फरनगर में माहौल तनावपूर्ण हो गए. माना जा रहा है कि आज होने वाली पंचायत में बड़ी संख्या में किसान नेता और जाट नेता पहुंचेंगे, जिसमें कोई अहम फैसला लिया जा सकता है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget